फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: Nodal officer's orders limited to cleaning of tank and incomplete drain

मेडिकल कॉलेज : टंकी व अधूरी नाली सफाई तक सीमित रहे नोडल अधिकारी के आदेश

Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Nodal officer's orders limited to cleaning of tank and incomplete drain
- निरीक्षण के 24 घंटे के बाद का नजारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में नोडल अधिकारी के निरीक्षण के बाद भी अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो सका है। 24 घंटे में महज टंकी व अधूरी नाली सफाई तक निर्देश सीमित रह गए हैं। शाम को साढ़े तीन बजे तक कैफेटेरिया की हालत जस की तस नजर आई। हद तो तब हो गई जब तीन घंटे में सफाई के निर्देश दिए, लेकिन 20 घंटे बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। वहीं टंकी में पान की पीक पड़ी हुई है। ऐसे में नोडल अफसर के निर्देश पालन की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बीते दिन नोडल अधिकारी व सीईओ बीडा अमृत त्रिपाठी को मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं पाई थी, जिसमें टंकियों में गंदगी, नाली चोक, प्याऊ के पास पान की पीक व शौचालयों में ताले लटके पाए गए थे। साथ ही कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाएं बनी हुई थी। इस पर उन्होंने तत्काल में ठीक करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, 20 घंटा बीतने के बाद भी नोडल अधिकारी का असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

---
चोक नाली से नहीं निकल पा रहा पानी
महिला अस्पताल परिसर में वेटिंग एरिया में टंकी से निकली नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली में कचरा होने से गंदगी से बजबजा रही है। इससे दूषित दुर्गंध उठ रही है। साथ ही टंकी के पानी की निकासी पर्याप्त मात्रा में निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
टंकी व आसपास की हुई सफाई
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टंकी की सफाई करा दी। साथ ही इसमें सफाई की तिथि भी अंकित करा दी है। इसके आसपास भी सफाई करा दी है। लगभग 30 फिट तक दोनों ओर नाली की सफाई कर दी। इसके अलावा प्रसव कक्ष के दूसरी ओर पड़ा सामान भी हटाया गया है।
---

परिसर में विचरण कर रहे कुत्ते

मेडिकल कॉलेज परिसर दिन हो या रात हमेशा ही कुत्तों का झुंड बना रहता है। यह झुंड गैलरी व प्रसव कक्ष के बाहर व एसएनसीयू के आसपास जमे रहते हैं। मरीज व तीमारदार निकलने में डरते हैं। यही नहीं हद तो तब हो गई, जब नवजात के भर्ती होने के बाद भी कुत्तों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में हमला करने तक का खतरा बना हुआ है।

---
नोडल अधिकारी के निर्देश पर लगातार सफाई अभियान चल रहा है। टंकी की सफाई करा दी गई है। नाली के लिए कार्यदायी संस्था को सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed