{"_id":"6612f63e5e87cfaefc0a10a6","slug":"markets-decorated-for-navratri-lots-of-purchasing-of-installation-material-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112915-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नवरात्र को लेकर सजे बाजार, घट स्थापना सामग्री की खूब खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नवरात्र को लेकर सजे बाजार, घट स्थापना सामग्री की खूब खरीदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चैत्र नवरात्र शुरू होने में एक दिन शेष है। श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में हवन-पूजन व जवारे घट स्थापना की बिक्री जोर-शोर से चल रही है। चुनरी के अलावा व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बिक्री भी खूब हो रही है। मंगलवार को घरों में जवारे घट की स्थापना की जाएगी।
बाजार में नवरात्र के पर्व का असर नजर आ रहा है। कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर, बताशा समेत पूजा में उपयोग होने वाली सामग्रियां दुकानों पर सजी नजर आ रही हैं। नवरात्र में नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई हैं। रविवार को बाजार में दिनभर खरीदारी चलती रही। श्रद्धालुओं ने जवारे घट की स्थापना की सामग्री खरीदे। कइयों ने मंदिरों पर स्थित देवी मूर्तियों की सजावट को चुनरी समेत अन्य सामग्री खरीदी।
शहर में कटरा बाजार, जड़ी बूटी लाइन, साड़ी बाजार समेत नझाई बाजार में स्थित दुकानों पर देर शाम तक भीड़ रही। नवरात्र की तैयारियां घरों के साथ मंदिरों में भी की जा रही है। मंदिरों की सजावट के साथ पूजन-अर्चन भी अधिक किया जाता है। सुबह स्नान करने के बाद देवी मंदिरों पर जल अर्पण करते हैं। साथ ही व्रत विधि-विधान से करते हैं। मंगलवार शाम को ही घट स्थापना की जाएगी।