फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Markets adorned with flowers and gifts, valentines day will express love

फूलों और उपहारों से सजे बाजार,वैलेंटाइन-डे पर होगा प्यार का इजहार

Wed, 05 Feb 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Markets adorned with flowers and gifts, valentines day will express love
बाजार में सजीं फूल और गुलदस्तों की दुकानें - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वेलेंटाइन-डे को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। शुक्रवार से वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। फूल वालों से लेकर विभिन्न गिफ्ट सेंटरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में पांच रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के फूलों के गुलदस्ते मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दशक पूर्व वेलेंटाइन डे मनाने के लिए युवा केवल 14 फरवरी को सेलिब्रेट करते थे, लेकिन अब युवा सात फरवरी से ही इसको सेलिब्रेट करने लग जाते हैं। जश्न के लिए युवा एक सप्ताह विभिन्न तरीकों से इसको मनाते हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत होने से पूर्व गिफ्ट की दुकानें सजने लगी हैं। गिफ्ट गैलरी संचालकों ने बताया कि उन्होंने इस वेलेंटाइन के लिए एक से एक टेडी, चाकलेट, लव बर्ड सहित विभिन्न प्रकार के आइटम मंगा लिए हैं, लेकिन इस बार बाजार में मंदी छायी हुई है।
विज्ञापन

प्यार का करें इजहार
आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस स्पेशल दिन से बेहतर कोई भी दिन आपके प्यार की शुरुआत के लिए नहीं सकता है। इस दिन आप जिसे प्यार करते हैं, उसे तोहफे में लाल गुलाब देना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि, हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज वर्षों से है। लाल गुलाब प्यार और लगाव का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकप्रियता बढ़ी
दुनिया भर में हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। तमाम विरोधों के बावजूद इस पर्व ने युवाओं के बीच गहरी पैठ बना ली है। हर वर्ग का युवा इस पर्व के इंतजार में रहता है और अपने तरीके से मनाता है। इस पर्व को भारत में सामाजिक मान्यता भले ही न मिली हो, लेकिन हमारे बाजारों ने इसे मान्यता दे दी है।
वैलेंटाइन वीक शुरू होने के पूर्व हम लोगों ने विभिन्न प्रकार के बुके और फूल मंगा लिए हैं। लेकिन, कम बिक्री होने से गुलाब के फूल खराब हो रहे हैं, जिससे नुकसान भी हो रहा है।
- रोहित, फ्लावर विक्रेता
विगत वर्षों में एक फरवरी से ही फूल व गुलदस्तों की बिक्री शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार फरवरी माह के पांच दिन गुजरने के बावजूद भी इक्का-दुक्का गुलाब और बुके बिक रहे हैं।

- सोहन, फ्लावर विक्रेता
वेलेंटाइन वीक कल से शुरू होने वाला है, इसके लिए हमने अपने गिफ्ट सेंटर पर तरह-तरह के उपहार मंगा लिए हैं। लेकिन इस बार मार्केट में रौनक कम दिख रही है। ग्राहक अभी कम आ रहे हैं। पहले की अपेक्षा इस बार कम बिक्री हो रही है।
- मनोज जैन, गिफ्ट दुकान संचालक

वैलेंटाइन की तैयारी में दुकानों में भी सजावट

वैलेंटाइन की तैयारी में दुकानों में भी सजावट- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed