{"_id":"64b985cca3dfebd0f6088377","slug":"market-closed-in-protest-against-the-murder-of-jain-monk-effigy-burnt-in-protest-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-1128-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में बाजार बंद, प्रदर्शन कर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में बाजार बंद, प्रदर्शन कर फूंका पुतला
विज्ञापन
जैन समाज व अन्य ने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग कर जुलूस निकाला, राष्ट्रपति, पीएम व कर्नाटक के सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कर्नाटक में जैनाचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को ललितपुर बंद रहा। कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान पुरुषों और महिलाओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान सावरकर चौक पर युवकों ने मुंडन कराकर इसे भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया और कहा जैन संत की निर्मम हत्या से भारतीय संस्कृति आहत है।
बंदी के चलते सुबह से ही नगर के प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और नवयुवकों ने नारेबाजी करके घटना पर आक्रोश जताया। युवकों ने वाहन रैली निकाली और संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान व संतों के हत्यारों को फांसी दो नारे भी लगाए। दिगंबर जैन पंचायत के आह्वान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने अपने प्रतिष्ठान बंदकर घटना के प्रति आक्रोश जताया।
व्यापारियों का कहना था संत किसी समाज के नहीं होते संत सर्व समाज के हैं, उनके साथ ऐसा घिनौना कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा। उधर, चिलचिलाती धूप में महिला-पुरुषों की भीड़ हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक होते हुए तुवन चौराहा, कचहरी चौराहा से कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, वीर व्यायामशाला के नवयुवकों ने संरक्षक नरेंद्र कडंकी, अध्यक्ष स्वदेश गोयल, वैभव जैन और अंकुर जैन शानूबाबा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के सामने हत्यारों का पुतला फूंका। 11-12 नवयुवकों ने आशीष जैन छोटू के नेतृत्व में सावरकर चौक पर मुंडन कराकर जुलूस में हिस्सा लिया।
करीब 12 करोड़ का कारोबार प्रभावित
जिले में बृहस्पतिवार को बाजार बंदी से करीब 12 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। सीए संजीव जैन ने बताया मंडी व थोक सहित करीब 12 करोड़ का कारोबार जनपद का प्रभावित हुआ है।
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, आनंद जैन, राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन, संजीव जैन, संजीव जैन, जितेंद्र जैन, सत्येंद्र, संजीव सौरया, सुवोध जैन, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद इमलया, डॉ.संजीव कडंकी, सतीश जैन, प्रदीप, कैप्टन राजकुमार जैन, अनंत सराफ, श्रयांस जैन, डॉ.सुनील जैन संचय, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन, राजीव बजाज, व्यापार मंडल के पदाधिकारी महेंद्र जैन मयूर, संजय रसिया, महेश जैन मोनू, अज्जू बाबा, सुरेश बडैरा, शैलेंद्र सिंघई, प्रदीप सतरवांस, अजय जैन आदि।
इन संस्थाओं ने सौंपा ज्ञापन
दिगंबर जैन पंचायत समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, जिला उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय जनता पार्टी, गल्ला व्यापार मंडल, विश्व हिंदू महासंघ, दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला, जैन मिलन, वीर व्यायामशाला, सतोदय तीर्थ कमेटी सेरोन, देवोदय तीर्थ कमेटी देवगढ़, वीर सेवा संघ, स्याद्वाद वर्द्धमान सेवा संघ, प्रेस क्लब, तीर्थक्षेत्र कमेटी, प्रागैतिहासिक तीर्थ नवागढ़, जैन शास्त्री परिषद, विद्वत परिषद, जैन शिक्षक समूह, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, भगवान धन्वंतरि कल्याण समिति, प्राइवेट चिकित्सा संघ, जैन एंबुलेंस सेवा समिति, जैन बैंकर्स फोरम, तारण तरण नवयुवक संघ, मुक्ति संस्था, भारत विकास परिषद आदि।
सीबीआई जांच की मांग
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, आप पार्टी के प्रमुख हरदयाल लोधी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सुधांशु शेखर हुण्डैत, रामगोपाल नामदेव, नवल किशोर सोनी, डॉ.एसपी पाठक, सभासद सोनू पाठक, आलोक जैन मयूर, कुंदन पाल, पूर्व सभासद मोदी पंकज जैन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।