फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   manuwadi costituion

भाजपा के जमाने में मनु संविधान हुआ लागू: बृजलाल

Thu, 20 Feb 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
manuwadi costituion
गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व ब? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के जमाने में मनु संविधान ललितपुर में लागू हो गया है। बाबा साहब के संविधान में समानता का अधिकार दिया गया है, जबकि मनु संविधान में गैर बराबरी जिंदा करने का नया तरीका निकाल लिया गया है। इसमें कोई भी दलित व्यक्ति घोड़ी पर बैठकर टीका नहीं करा सकता है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम रानीपुरा में बरातियों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में एक वीडियो सही है, जबकि दूसरा वीडियो दबाव में बनाया गया है। पुलिस के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। दूल्हा के पिता ने अपनी बात रखी कि बच्चा को घोड़ा पर बैठाया और दो-चार कदम चलने पर गांव के लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। विक्रम के छोटे भाई ने बताया कि दूल्हा को घोड़ा पर बैठाया तो कुछ लोग लाठी डंडों के साथ आए और मारपीट कर दी। इसके बाद रात्रि में बस भरकर कोतवाली आए। पुलिस का पूरा संरक्षण सरकार कर रही है। इससे पुलिस जो चाह रही है, वह कर रही है। जिन लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट की है, उनके ऊपर अनुसूचित जाति, जनजाति की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हो। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुलिस हिरासत में मृतक के परिजनों को पच्चीस लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, बृजेंद्र व्यास, जसपाल बंटी, हरीबाबू शर्मा, उवेश खान, मो. आसिफ, मोंटी शुक्ला, बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed