फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Malwa's engine fails, Jhansi-Mumbai railway line affected

Lalitpur News: मालवा का इंजन फेल, झांसी-मुंबई रेलमार्ग प्रभावित

Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Malwa's engine fails, Jhansi-Mumbai railway line affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मालवा एक्सप्रेस का इंजन ललितपुर स्टेशन से पहले फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। रेल प्रशासन को घटना से अवगत कराने के बाद दूसरा इंजन भेजा गया। यहां दूसरा इंजन लगाकर फेल हुए इंजन को अलग किया गया। इसके बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की जा सकी। इस घटना में सात ट्रेनें ढाई घंटे तक प्रभावित रहीं।
घटना रविवार सुबह साढ़े चार बजे की है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलकर डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3:05 बजे के स्थान पर 24 मिनट की देरी से 3:29 बजे झांसी पहुंची थी। यहां से ट्रेन ललितपुर के लिए बढ़ी तो सुबह 4:30 बजे दौलता और तालबेहट स्टेशन के बीच ट्रेन का इंजन फेल हो गया।इससे मालवा एक्सप्रेस मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई।
विज्ञापन

यहां ट्रेन के लोको पायलट ने झांसी कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना से अवगत कराया, जिसके बाद दूसरा इंजन भेजा गया। तब ट्रेन सुबह सात बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन साढ़े चार घंटे लेट हो गई और 4.39 घंटे की देरी से सुबह नौ बजे ललितपुर पहुंची। इस दौरान सात ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने से ट्रेन प्रभावित हुई थी। दूसरा इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस घटना में कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। वहीं, अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से निकाला गया है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
ट्रेन नंबर 12593 लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस दो घंटे, ट्रेन नंबर 12486 श्री गंगानगर-नांदेड़ 2.40 घंटे, ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 2.30 घंटे, ट्रेन नंबर 12722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 2.30 घंटे, ट्रेन नंबर 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 2.30 घंटे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस 2.30 घंटे और मां बेहलादेवी-भोपाल एक्सप्रेस 2 घंटे बबीना समेत अन्य स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed