{"_id":"66259e09ca3e1059bb07d5b4","slug":"malwa-express-affected-due-to-oht-wire-breakage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113627-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओएचटी तार टूटने से मालवा एक्सप्रेस हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओएचटी तार टूटने से मालवा एक्सप्रेस हुई प्रभावित
विज्ञापन
जाखलौन-धौर्रा लाइन पर झांसी जाने वाले रूट
ललितपुर। भोपाल से झांसी जाने वाली डाउन लाइन पर शनिवार देर शाम जाखलौन-धौर्रा के बीच ओवरहेड लाइन का तार टूटने से इस रूट की मालवा एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर टीम ने आनन फानन तार को जोड़ कर लाइन चालू कर करीब दो घंटे में रेल यातायात सुचारु किया।
शनिवार शाम करीब सात बजे अचानक धौर्रा के निकट ओवरहेड लाइन का एक तार टूट गया, जिससे लाइन ट्रिप कर गई। इस दौरान उज्जैन से झांसी होकर दिल्ली जा रही मालवा एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोक दिया गया। डीआरएम के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ओएचटी लाइन का तार टूटने की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर तार को जोड़ दिया था। इस दौरान मालवा एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया था। अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई थी। संवाद