{"_id":"6612f7e7c07148d2830cf4c8","slug":"mahua-tree-standing-on-the-roadside-in-serwas-targeted-by-mafia-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112948-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेरवास में सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ को माफिया ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेरवास में सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ को माफिया ने बनाया निशाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अवैध कटान माफिया सक्रिय हैं। उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह खुलेआम सड़क किनारे खड़े पेड़ को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण तालबेहट वन रेंज अंतर्गत ग्राम सेरवास का प्रकाश में आया है। माफिया ने हाट मैदान के सामने सड़क किनारे विशाल महुआ के पेड़ को काट डाला। वनाधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
इन दिनों कटान माफिया कुछ अधिक सक्रिय हैं। पहले तो रात के अंधेरे में दूरस्थ इलाकों में अवैध कटान करते थे, लेकिन अब खुलेआम कटान कर रहे हैं। तालबेहट रेंज के सेरवास में सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ को काट दिया गया। यह अवैध कटान चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के आलाधिकारियों दी, लेकिन वह कटान के समय मौके पर नहीं पहुंचे। उपप्रभागीय निदेशक शिरीन सिद्दकी ने कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जो लोग इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।