{"_id":"60a033128ebc3ee9243ed6a6","slug":"mahroni-monkey-lalitpur-news-jhs19499980","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखौरा में उत्पात मचा रहे बंदर, तोड़ डाले खप्पर, खराब कर रहे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखौरा में उत्पात मचा रहे बंदर, तोड़ डाले खप्पर, खराब कर रहे फसल
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। तहसील मुख्यालय के अंतर्गत कई ग्रामों में बंदर भारी संख्या में डेरा डाले हुए हैं। खेतों की फसलें कटने से अब बंदरों ने गांव में डेरा जमा लिया है और दिन भर एक घर से दूसरे घर पर झुंड के झुंड छलांग लगाते हैं। इससे घरों के खप्पर टूट हो गए हैं। ग्राम जखौरा में बंदर 15 साल से डेरा जमाए हुए हैं। इनकी धमाचौकड़ी से लोग परेशान हो रहे हैं। बंदर फसल भी खराब कर रहे हैं।
वैसे तो महरौनी तहसील के अंदर कई गांव हैं जहां पर बंदर उत्पात मचाए हुए हैं, लेकिन ग्राम जखौरा में बंदर 15 साल से डेरा जमाए हुए हैं। पहले तो बंदरों की संख्या 8-10 हुआ करती थी लेकिन हर साल इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होती गई और अब यह सैकड़ों की संख्या में हो गए हैं। बंदरों की संख्या बढ़ जाने से अब इनकी कई टोलियां बन गई हैै। बंदरों का उत्पात इतना है कि बोई गई फसल बिना रखवाली के किसान घर नहीं ला पाता है। किसानों ने बताया कि फसल की बुवाई करते ही बंदरों से रखवाली करनी पड़ती है। जिस दिन कोई किसान खेत पर नहीं पहुंच पाता है उस दिन बंदर फसल खा लेते हैं। रबी की फसल कट जाने से खेत खाली हो चुके हैं जिससे अब बंदरों ने अपना डेरा गांव में जमा लिया है। गांव मे बने कच्चे मकानों पर दिन भर उछल कूद कर खप्पर तोड़ देते हैं। गांव के किनारे लगीं सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम जखौरा के लोगों ने जिलाधिकारी से बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है जिससे आगामी समय मे बोई जाने वाली खरीफ की फसल बंदरों से बच सके।
व् ----
पहले खेतों की फसलें खाईं और जब फसलें कट गईं तो अब बंदरों के झुंड ने गांव में डेरा जमा लिया है और उत्पात मचा रहे हैं। इंद्र पाल सिंह
हमारे गांव में बंदरों की संख्या 300 के लगभग हो गई है। अगर प्रशासन ने बंदरों को नहीं पकड़वाया तो हम किसान बर्बाद हो जाएंगे। पुष्पेंद्र सिंह