फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahi and ranked number one in the dance ritual

डांस में माही व पूजा रहीं अव्वल

Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mahi and ranked number one in the dance ritual
cultural news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
 विक्रम बडौनियां एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालयों के पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत रविवार को नृत्य प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह खनेड़ा रहे। अध्यक्षता दिनेश राय ने की।  विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बडौनियां, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिन्नी राजा, ब्लाक अध्यक्ष संतोष निरंजन, कालका प्रसाद यादव एड.,प्रेमनारायण नायक, दयाराम राय, नितिन जैन, देवेन्द्र रहे। 
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में एकल नृत्य की प्रस्तुति देने वाली माही त्रिपाठी सेंट लारेन्स विद्यालय प्रथम स्थान पर रहीं। स्वामी विवेकानंद विद्यालय व वैष्णव पब्लिक स्कूल के ग्रुप डांस संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में विक्रम पब्लिक स्कूल के ग्रुप डांस प्रथम व तृतीय स्थान पर रहे जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडावरा रोड महरौनी का ग्रुप डांस द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में पूजा बुनकर स्व.रविन्द्रानन्द महाविद्यालय ने प्रथम स्थान पाया। शीतल बडौनियां बालिका इण्टर कालेज का ग्रुप डांस द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक कुलदीप खरे एडवोकेट, सूर्यकान्त त्रिपाठी और हृदयेश गोस्वामी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके पूर्व शनिवार को आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कामिनी परिहार व सृष्टि बडौनियां ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में समा परवीन प्रथम और जयदेवी द्वितीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में शिवानी अहिरवार और अंजली राजा ने प्रथम स्थान पाया। वहीं सीनियर वर्ग में आरती और शिवानी प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत जूनियर वर्ग में मानवेन्द्र सिंह और सीनियर वर्ग में बृषभान यादव प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और आभार प्राचार्य रामरतन तिवारी ने जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रबंधक दुष्यंत बडौनियां, प्रधानाचार्य रोहित टोंटे, काजिम अली, राहुल सिंह, वसीम खान, प्रसन्न, चालीराजा, महेन्द्र, कमलेश, मर्दन सिंह,आरती तिवारी, नीति श्रीवास्तव, प्रियंका झा, आफरीन, सोनल सिसौदिया, सोनम विरथरे, पलक जैन, दीपा राय,लखनलाल आर्य आदि का सहयोग रहा। सोमवार को प्रात: 10 बजे से खेलकूद प्रतियोगितायें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed