फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahavir Janmotsav: Prabhat Pheri took out and anointed Shreeji

महावीर जन्मोत्सव : प्रभात फेरी निकाल किया श्रीजी का अभिषेक

Mon, 22 Apr 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Janmotsav: Prabhat Pheri took out and anointed Shreeji
धूमधाम से मनाई गई जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर की जन्मजयंती, कई मंडलों के श्रद्धालु हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मजयंती महोत्सव रविवार को जैन मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह शहर में प्रभातफेरी निकाली गई और श्रीजी का अभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर बालक का पालना झूला भक्तिपूर्वक किया। धर्मप्रभावना वाहन रैली निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रातःकाल सावरकर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर एवं गांधीनगर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकली, जिसमें सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज, पब्लिक स्कूल, शांतिसागर जूनियर हाईस्कूल, महावीर बाल विद्या मंदिर, आचार्य विद्यासागर पाठशाला अटामंदिर, चंद्रप्रभु जिनालय डोढाघाट, नयामंदिर, बड़ामंदिर, अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर, श्री आदिनाथ मंदिर नईबस्ती, श्री शांतिसागर पाठशाला के बच्चों के साथ दिगंबर जैन महिला मंडल, साधू वैयावमत्ति महिला मंडल, विद्या आदर्श महिला मंडल, नंदा सुनंदा महिला मंडल शामिल हुए। इसके अलावा सुधासिंधू महिला मंडल, पूर्णमति महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल नयामंदिर, जैन मिलन अरहंत शाखा, चंदप्रभु महिला आदर्श मंडल, अटामंदिर, विद्यागुरु महिला मंडल वाहुवलिनगर, प्रतिभा स्थली अभिभावक महिला मंडल जिनवाणी सुरक्षा महिला मंडल, आदिनाथ महिला मंडल सिविल लाइन, पुनीत विद्या वहू मंडल, जैन मिलन मुख्य शाखा सिविल लाइन नीली श्राविका महिला मंडल ने पाठशाला परिवार निर्देशिका सविता, अनीता मोदी, प्रभातफेरी प्रभारी प्रफुल्ल कुमार संजीव जैन लकी के संयोजन में किया।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ, जहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं हुईं। तीर्थंकर बालक का पालना झूला मंदिर प्रथम झुलाने का पुण्यार्जन रामप्रकाश, संजीव जैन ने किया। जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन किया। इसके उपरांत धर्मप्रभावना वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जिसमें धर्मपताकाएं लेकर नवयुवक प्रमुख मार्गों पर निकले। इसका संयोजन स्याद्वाद्ध वर्द्धमान सेवा संघ के पदाधिकारी सत्येंद्र जैन, शुभेंदु जैन, संजय सिंघई, अनुज जैन, संजीव जैन, अर्पित जैन, विकास जैन, अंकित खिरिया आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो-33
युवाओं ने 108 यूनिट किया रक्तदान
अभिनंदनोदय तीर्थ पर जैन युवा संगठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें नवयुवकों ने 108 यूनिट रक्तदान किया। दिगंबर जैन पंचायत द्वारा रक्त वीर की उपाधि से अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ, सनत जैन, शीलचंद अनौरा, संजीव जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, प्रबंधक मोदी पंकज जैन आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed