फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahashivratri: Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev

महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 09 Mar 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भोर होते ही हर-हर महादेव के जयकारे लगने लगे। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर भोलेनाथ का दुग्ध से रुद्राभिषेक कराया गया।
सीतापाठ हजारिया महादेव मंदिर, चौबयाना हरदौल स्थित राजराजेश्वर महाकालेश्वर मंदिर, सुमेरा तालाब स्थित शिव मंदिर, चंडीमाता मंदिर में स्थित भोलेनाथ का मंदिर, सिविल लाइन स्थित शिवालय सहित अन्य मंदिरों में भगवान शिव का दूध, दही, शहद, बेलपत्र, फूल फल आदि से भव्य पूजन अर्चन किया गया। उधर, सरला बिहार कॉलोनी स्थित जय बाबा अमरनाथ शिव मंदिर पर पंडित विनोद शास्त्री ने विधि विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक, हवन पूजन करवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्ति में डूबे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में अजय सोनी, अनुराधा, आनंद सोनी, किरन, धीरज सोनी, लता, निशी सोनी, अंशिका सोनी, अमृतिया सोनी आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


---------नवनिर्मित मंदिर पर शिवार्चन एवं जलाभिषेक हुआ
मड़ावरा-बार। शिव मंदिरों में सुबह से प्रारंभ हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान देर शाम तक चलते रहे। दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित श्रीसिद्धेश्वर महाराज एवं कवराटा देवी मंदिर पर शिवार्चन एवं जलाभिषेक किया गया। उधर, बार कस्बे में स्थित नागेश्वर मंदिर पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। वहां अभिषेक पूजन आदि कार्यक्रम पूरे दिन होते रहे। झूमरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। रात में भोलेबाबा की बरात निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चांदपुर हजारिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
जाखलौन। चांदपुर हजारिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर पर आगमन शुरू हो गया। सुबह 8 बजे तक बाहर लंबी कतारों में चार पहिया वाहन खड़े रहे। श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे। वहीं, धूप दीप करके शिव स्रोत और शिव चालीसा का पाठ किया। व्रतधारियों ने आलू, कुटू का आटा, दही व मिष्ठान का भोग लगाकर व्रत खोला। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की आराधना कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। उधर, मुचकुंद गुफा मंदिर में ध्वजारोहण कर पंच कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ कराने का शुभारंभ किया। संवाद


----------फोटो-47
श्रद्धा भाव के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
बानपुर। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को देवी माता के मंदिर से विमान में सवार कर भोले नाथ को भक्त अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। बरात खेरापति मंदिर, जैन मंदिर खटिकयाना मोहल्ला, महरौनी रोड, महाराजा मर्दन सिंह चौराहा, बजरंगढ़ मंदिर, मुख्य बाजार, गांधी चौराहा, किले का मैदान होते हुए देवी माता मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान भक्त ढोल, नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते मग्न दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed