फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Made a compromise between 12 couples and sent them to their homes

Lalitpur News: 12 दंपतियों में समझौता कराकर भेजा उनके घर

Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Made a compromise between 12 couples and sent them to their homes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 34188 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 11 करोड़ 18 लाख 53 हजार 531 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की गई। परिवार न्यायालय में 12 दंपतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। सभी दंपतियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किए गए।
शनिवार को जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार पाराशर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज (प्रथम) व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गुलाब सिंह, अपर जिला जज-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत कुमार सरोज की देखरेख में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 34188 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज ने चार वाद निस्तारित कर 2500 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (प्रथम) ने दो वाद निस्तारित किए, जिसमें 45500 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज (एससी-एसटी एक्ट) ने छह वाद निस्तारित कर 1600 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (डकैती) सुनील सिंह ने पांच वाद निस्तारित कर 5000 रुपये की समझौता राशि, लोकेश कुमार अपर जिला जज (ईसी एक्ट) ने 15 वाद निस्तारित कर 500 रुपये की समझौता धनराशि, नवनीत कुमार भारती अपर जिला जज (पॉक्सो) ने एक वाद निस्तारित किया। रचना अपर जिला जज (एफटीसी) ने दो वाद निस्तारित कर 2,65,157 रुपये की समझौता राशि का, विभांशु सुधीर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 5269 वाद निस्तारित कर 1,82,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक जायसवाल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने 775 वाद निस्तारित कर 1,00,500 रुपये की समझौता धनराशि का, रविशंकर गुप्ता, सिविल जज (सीनियर डिविजन-एफटीसी) ने 863 वाद निस्तारित कर 2100 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। बहादुर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 22 वाद निस्तारित कर 4,45,400 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने टेलीफोन से संबंधित 20 वाद निस्तारित कर 33,455 रुपये, जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 717 वादों का निस्तारण कर 102852470 रुपये, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने 06 वाद निस्तारित कर 178500 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। नंदप्रताप ओझा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने पारिवारिक वाद से संबंधित 47 वाद निस्तारित किए। अरविंद कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने मोटर दुर्घटना से संबंधित 39 वाद निस्तारित कर 70,50,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। सूबेदार सिंह अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत ने 05 वादों का निस्तारण किया।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 02 वाद निस्तारित कर 6,62,569 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। नरेश कुमार दिवाकर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी ने 424 वाद निस्तारित कर 4220 रुपये की समझौता राशि, अतुल सिविल जज (जूनियर डिविजन) महरौनी ने 205 वाद निस्तारित कर 3360 रुपये, रंजीत न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट ने 213 वाद निस्तारित कर 18700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।

----------
तीन पुराने मामले का हुआ निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन पुराने लेनदेन के मामले का निस्तारण किया गया, जिसमें 2007 का ज्ञानचंद्र बनाम अरविंद, वर्ष 2016 का बृजेश रावत बनाम रामनारायण व स्टेट बैंक की कर्ज वसूली का एक वाद 2015 का कल्पना आदि का निस्तारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed