{"_id":"5711359b4f1c1b93154a6bf0","slug":"lord-rama","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
lalitpur
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
श्री राम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में विभिन्न मंदिरों में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री लक्ष्मी नृसिंह सेवा परिवार द्वारा श्री नृसिंह मंदिर पर श्री रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम का जन्म आयोजित किया गया। शुक्रवार को सर्वप्रथम संकीर्तन पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया। दिन में 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के समय मंदिर के पट खुले और पूरा माहौल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी मोहनदास महाराज ने भगवान की आरती उतारी। इसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के बाहर श्री लक्ष्मी मंदिर सेवा परिवार के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, प्रभात दीक्षित, मनमोहन जड़िया, संजय ड्योढ़िया, मानू शर्मा, रत्नेश तिवारी, ललित कौशिक, नरेश शेखावत आदि उपस्थित रहे। बाद में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
उधर, श्री राम जन्मोत्सव पर श्री जगदीश मंदिर में परिचर्चा आध्यात्मिक संस्था अभ्युदय द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने बुंदेलखंड के दारिद्रय को देखकर चित्रकूट में रामराज्य का सपना बुना था। न्याय और अन्याय के दौरान वह हमेशा न्याय के साथ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि भगवान स्वयं भक्तों का तिलक करते हैं, भगवान ने भक्तों से चंदन नहीं लगवाया। इस मौके पर विनीत चतुर्वेदी, आचार्य सत्यनारायण तिवारी, डा.ओमप्रकाश शास्त्री, डा.पूरन सिंह निरंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री तुवन मंदिर में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ हुआ और दोपहर में श्रीराम के जन्म के दौरान भगवान के जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बी के सरदार आदि उपस्थित रहे।