{"_id":"660a8fdb01cbf9d3ed07c7ea","slug":"lok-sabha-elections-price-of-tea-fixed-at-rs-10-and-samosa-at-rs-8-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112570-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: दस की चाय और आठ रुपये समोसा का रेट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: दस की चाय और आठ रुपये समोसा का रेट तय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की न्यूनतम सीमा लागू कर दी गई है। इससे कम बिल कोई प्रत्याशी जमा नहीं कर पाएगा। चुनावी सभाओं व अन्य गोष्ठियों में हो रहे खर्च का आकलन भी इसी तय सीमा से किया जाएगा। दस रुपये की चाय, आठ रुपये का समोसा निर्धारित किया गया है।
छह पूड़ी के एक पैकेट का 35 रुपया निर्धारित किया गया है, जिसमें एक सब्जी भी शामिल होगी। अगर इसके साथ सलाद व रायता होगा लंच पैकेट की कीमत 55 रुपये होगी। कच्चे हैलीपेड निर्माण की लागत तीस हजार व पक्के हेलीपैड बनाने पर प्रत्याशी के खाते में डेढ़ लाख रुपये जोड़ा जाएगा। पार्टी का प्रचारक अगर किसी होटल में ठहरता है तो उसके लिए जनपद के होटलों की रेट सूची भी निर्धारित की गई है। उसी हिसाब से प्रत्याशी को खर्च का ब्योरा देना होगा। तिपहिया वाहन से प्रचार का खर्चा 750 रुपया प्रतिदिन प्लस डीजल, चार पहिया से प्रचार का खर्चा 1450 रुपया प्लस डीजल व पेट्रोल का भुगतान करना होगा। इसके अलावा पंडाल व अन्य सभी आयोजन के लिए रेट निर्धारित कर दिए गए हैं।