{"_id":"6ab1951d8880ef03720b234d","slug":"local-holiday-declared-for-jal-vihar-festival-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163587-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जल विहार महोत्सव पर स्थानीय अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जल विहार महोत्सव पर स्थानीय अवकाश घोषित
Tue, 22 Sep 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सभी बोर्डों के विद्यालय पूरी तरह से रहेंगे बंद, खुले मिले तो होगी कार्रवाई
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने डोल ग्यारस/जलविहार के अवसर पर मंगलवार को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुलिस और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दिन किसी भी विद्यालय का संचालन न किया जाए। बच्चों को किसी शैक्षणिक गतिविधि के लिए विद्यालय न बुलाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनपद के सभी सरकारी कार्यालय और प्रशासनिक दफ्तर भी बंद रहेंगे।