{"_id":"5e5577d78ebc3ef3a47e6845","slug":"llb-exam-copies-to-be-double-checked-lalitpur-news-jhs161041617","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा जांची जाएं एलएलबी परीक्षा की कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा जांची जाएं एलएलबी परीक्षा की कापियां
विज्ञापन
ललितपुर। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ ला पनारी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर परीक्षा की कापियों को दोबारा जांचने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अस्सी प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं को एक ही विषय में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। जबकि छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन उसके परिणाम उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं। इससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। साथ ही अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है।
ज्ञापन पर अभिषेक सिंघई, राखी जोशी, शिवम चौरसिया, नाशिद अली, गौरव विश्वकर्मा, रामविलास, सादिक खान, बलवंत सिंह, अरशद खां, जीवन, अजय नायक, अमजद खान, प्रियंका, मनोज खटीक, इंद्रजीत गौतम, करिश्मा, साहिल खान, परवेज पठान, मकबूूल अहमद राईन, गौरव विश्वकर्मा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।