{"_id":"dda3aa52cf890d53ba92b9a2deff2642","slug":"light-and-cleaning-will-cost-15-3-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट व सफाई पर खर्च होंगे 1.53 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट व सफाई पर खर्च होंगे 1.53 करोड़
ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। 14वें वित्त आयोग की धनराशि शहर में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। नगर पालिका द्वारा 1.53 करोड़ रुपये की कार्ययोजना डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। इस पर जल्द ही स्वीकृति मिलने के आसार हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम डा. रूपेेश कुमार ने नगर पालिका के अफसरों के साथ बैठक की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा 14वें वित्त आयोग से भेजी गई धनराशि की कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की।
इसमें बताया गया कि पालिका अंधेरे में रहने वाले पांच स्थलों पर करीब 73.65 लाख रुपये खर्च करेगी और फ्लड लाइट लगाई जाएगी। यह फ्लड लाइट इलाइट से राजघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर, इलाइट स्थित श्मशान घाट पर, मुहल्ला नेहरू नगर, मुहल्ला खिरकापुरा स्थित श्मशान घाट पर व राइन कब्रिस्तान के पास लगाई जाएगी। इसमें पालिका करीब 20 मीटर ऊंचे खंभे पर चारों ओर रोशनी के लिए फ्लड लाइट लगाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर पालिका 79.28 लाख रुपये सफाई व्यवस्था में खर्च करेगी। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्लास्टिक के करीब 80 डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि लोग कचरा इधर- उधर नहीं फेकें। इस पर करीब 4.85 लाख रुपये धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका ने कचरा ढोने वाले वाहनों की खरीद के लिए करीब 74.42 लाख रुपये की आवश्यकता जताई।
इसमें 26 ई-रिक्शा अथवा 10 आपे खरीदे जाएंगे, जिससे कचरा ढोया जा सके। बैठक में प्रभारी अधिशासी अधिकारी आर के लवानियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
ई- रिक्शा होगा लाभकारी
नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में कचरा ढोने के लिए करीब 74.42 लाख रुपये की लागत से 26 ई-रिक्शा अथवा 10 आपे खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है। 26 ई-रिक्शा खरीदने से सभी 26 वार्डों में एक-एक रिक्शा उपलब्ध कराया जा सकता है। यह रिक्शा मुहल्लों की गलियों के अंदर आसानी से जा सकता है, जिससे कचरा ढोने में सरलता होगी। ई-रिक्शा बैटरी से चलता है, जिससे पेट्रोल के लिए प्रतिदिन व्यय होने वाले हजारों रुपये राजस्व की बचत होगी।