{"_id":"6b033b1c0f8ec4f75007648a","slug":"board-exams-gic-designated-as-collection-centre-for-storing-answer-scripts-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-167222-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : कॉपियां रखने के लिए जीआईसी को बनाया संकलन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : कॉपियां रखने के लिए जीआईसी को बनाया संकलन केंद्र
विज्ञापन
ललितपुर। फरवरी माह में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ललितपुर को संकलन केंद्र बनाया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में कॉपियां रखी जाएंगी।
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएंगी कॉपियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू होना प्रस्तावित है। इस बार बोर्ड परीक्षा में जनपद के करीब 35895 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे, जिनमें हाईस्कूल में 21093 और इंटरमीडिएट में 14802 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षार्थियों को मिलने वाली कॉपियां रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर को संकलन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से आने वाली कॉपियां यहां बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व संकलन केंद्र से कॉपियां कड़ी सुरक्षा और सीरियल नंबर के हिसाब से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। जीआईसी के प्रधानाचार्य व संकलन केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड कॉपियों का संकलन केंद्र जीआईसी को बनाया गया है। कॉपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में रखने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हालांकि अभी कॉपियां नहीं आई हैं।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची आने की उम्मीद
जिले में होने वाली परीक्षा के केंद्र के लिए 26 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 50 केंद्रों की सूची जारी कर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी थीं। निर्धारित तिथि तक 41 आपत्तियां आई थीं, जिनका निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। इसके बाद जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। फिर बोर्ड ने 50 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर 21 नवंबर तक वेबसाइट पर आपत्तियां मांगी थीं। वेबसाइट पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जल्द ही अंतिम सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।