फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   life line express

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में 21 से होगा मुफ्त इलाज

Fri, 16 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 16 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
life line express
ललितपुर। जो लोग एम्स व हिंदुजा अस्पतालों में उपचार नहीं करा पाते हैं, वह जिले में आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस में नि:शुल्क उपचार करा सकते हैं। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में इलाज की शुरुआत 21 अक्तूबर से होगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार, लाइफ लाइन एक्सप्रेस के सीईओ डा. रजनीश गौड़ व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतेंद्र कुमार ने लाइफ लाइन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




बताया गया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस में इलाज की शुरुआत 21 अक्तूबर से होगी, जो नौ नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कान, आंख, दांत, स्त्रीरोग, मिर्गी, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होने वाली जन्मजात विकृतियों आदि का इलाज किया जाएगा। परीक्षण के बाद अगर मरीज को आपरेशन की जरूरत होगी तो ट्रेन में ही आपरेशन की सुविधा मिलेगी। मरीजों का इलाज करने के लिए एम्स दिल्ली, हिंदुजा मुंबई और रीजनल कैंसर सेंटर ग्वालियर आदि जगहों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में सभी इलाज मुफ्त किए जाएंगे।
विज्ञापन





विश्व की पहली मूविंग हास्पिटल ट्रेन
सीईओ डा. रजनीश गौड़ ने बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्व की पहली मूविंग हास्पिटल ट्रेन है। इसकी शुरुआत 16 जुलाई 1991 को हुई थी। इसकी सफलता को देखते हुए चीन ने भी इसी तरह की दो ट्रेन वर्ष 1999 में शुरू की थीं। उन्होंने बताया कि ललितपुर में लाइफ लाइन एक्सप्रेस का आगमन बीएचईएल के सौजन्य से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरकारी अस्पतालों में होंगे रजिस्ट्रेशन
सीएमओ डा. सतेंद्र कुमार ने बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस में इलाज के लिए पंजीयन 16 अक्तूबर से शुरू होंगे। यह रजिस्ट्रेशन रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल और जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होंगे। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में होने वाले इलाज का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आशाओं को गांवों में इसके प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को इलाज के बाद रुकने की आवश्यकता होगी, उनके लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर व महावीर नेत्र चिकित्सालय में सुविधा उपलब्ध रहेगी।





इन बीमारियों का होगा इलाज
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कान से सबंधित बीमारियां जैसे कम सुनाई देना, पर्दे का फटना आदि, क्लिफ्ट लिप्स जैसे बच्चों के कटे फटे होंठ, तालु का चिपकना आदि, आंखों से जुड़ी बीमारियां जैसे मोतियाबिंद, कम दिखाई देना आदि, स्त्री रोग जिसमें स्तन व सरवाईकल कैंसर की जांच भी शामिल है, 14 वर्ष से कम बच्चों में जन्मजात विकृति जैसे पैरों का मुड़ना, पोलियो जनित बीमारी आदि का इलाज किया जाएगा। जिन मरीजों को परीक्षण के बाद सर्जरी की जरूरत होगी, उनके आपरेशन भी ट्रेन में किए जाएंगे।






यह है समय सारिणी
कान से संबंधित बीमारियों की स्क्रीनिंग 21 से 24 अक्तूबर तक होगी व सर्जरी 22 से 28 अक्तूबर तक होगी। क्लिफ्ट लिप की स्क्रीनिंग 29 व 30 अक्तूबर को और सर्जरी 30 अक्तूबर व एक नवंबर को होगी। बच्चों में जन्मजात विकृति की स्क्रीनिंग 29 व 30 अक्तूबर को होगी व सर्जरी 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। दंत रोग की स्क्रीनिंग 21 से 26 अक्तूबर को होगी। स्त्री रोग स्तन , सरवाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग तीन से पांच नवंबर व मिर्गी की स्क्रीनिंग छह से आठ नवंबर को होगी। डॉ गौड़ ने बताया कि मरीज अपनी बीमारी की स्क्रीनिंग वाली दिनांक को ही आएं, जिससे उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed