फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lekhpal in lalitpur

महरौनी के लेखपालों की कसेगी नकेल

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
lekhpal in lalitpur
महरौनी के लेखपालों की कसेगी नकेल
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में रोज आ रहीं हैं शिकायतें
डीएम ने उप जिलाधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। डीएम कार्यालय में आने वाली महरौनी तहसील क्षेत्र से लेखपालों की शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हए अब इन पर नकेल कसी जाएगी। पीड़ित किसान लेखपालों द्वारा काम के बदले पैसा मांगने की शिकायतें कर रहे हैं। डीएम ने दोषी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
जिला मुख्यालय से महरौनी तहसील 30 किलोमीटर से अधिक है, लेकिन शिकायत करने वाले तहसील मुख्यालय नहीं जाकर जिला मुख्यालय आ रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है और फरियादी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आते हैं। इसकी वजह साफ है या तो उन्हें तहसील मुख्यालय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है या फिर शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन महरौनी क्षेत्र के लेखपालों की शिकायतें आ रही हैं। इनमें शिकायतकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि उनकी जमीन गलत नाप दी गई है या जमीन नाप के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं, पैसे नहीं देने पर मनमाने तरीके से नाप की जा रही है अथवा टरकाया जा रहा है। प्रतिदिन इस तरह की शिकायतें आने से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का माथा ठनका और उन्होंने उपजिलाधिकारी महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद को निर्देश दिए कि ऐसे लेखपालों को चिह्नित करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों जमीन की नापजोख चल रही है। इसमें जमीन का चिह्नाकन होने के बाद पत्थर गाड़कर सीमा तय की जाती है, लेकिन किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन की नापजोख बिना सूचना के कर दी गई तो किसी का आरोप है कि बिना पैसा दिए काम नहीं हो रहा है। कोई पट्टा की जमीन को गलत तरीके से नापने का आरोप लगा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed