फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Schools closed due to rain; District Magistrate issues order.

Lalitpur: भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Thu, 03 Sep 2026 10:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 03 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

जनपद में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Lalitpur: Schools closed due to rain; District Magistrate issues order.
भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनपद में भारी बारिश के चलते आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर द्वारा दी गई है।

विज्ञापन

झांसी और ललितपुर में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को ही मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने बताया था कि मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड में बांदा के रास्ते प्रवेश करेगा। दोपहर तक इसके झांसी और ललितपुर में पहुंचने की संभावना थी। चेतावनी के अनुसार, सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम पांच बजे के आसपास जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे की इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर तक भारी बारिश के आसार बन गए हैं। यह येलो अलर्ट झांसी और ललितपुर के लिए जारी किया गया है। वहीं, ललितपुर में अति वर्षा के आसार को देखते हुए आज ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed