{"_id":"6041389a8ebc3e592c735da1","slug":"lalitpur-prerna-gyanotsav-will-be-celebrate-lalitpur-news-jhs190067590","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासखंड स्तर पर मनेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासखंड स्तर पर मनेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शैक्षिक कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं अभिभावकों की सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के मकसद से विकासखंड स्तर पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी तिथि तय कर दी है।
कोरोनाकाल में विद्यालयों का संचालन भौतिक रूप में नहीं हो सका। इससे कई शैक्षिक कार्यक्रम पिछड़ गए, साथ ही समुदाय का भी जुड़ाव से स्कूल नहीं रह सका। इसे ध्यान में रखकर विकासखंड स्तर पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समस्त विद्यालयों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के अंतर्गत 100 दिन का विशेष अभियान संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के माध्यम से एसएमसी को सक्रिय बनाया जाएगा। अभिभावकों से मिशन प्रेरणा के लक्ष्य साझा किए जाएंगे। इस दौरान शिक्षकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, कोविड के संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरुक किया जाएगा। सभी विकासखंड में एक साथ माह मार्च के द्वितीय 13 मार्च दिन शनिवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। तहसील/विकास खण्डस्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। शासन ने समारोह आयोजित करने को बजट भी जारी किया है।
यह होंगे कार्यक्रम
बेसिक शिक्षा विभाग पर प्रस्तुतीकरण, गायन, नाटिका, क्विज पुरस्कार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान, रिपोर्ट कार्ड का वितरण होगा।
-----
ज्ञानोत्सव समारोह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकासखंड स्तर पर होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से समय लिया जा रहा है। रामप्रवेश, बीएसए