फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur news : Inspector, accused of rape in the police station, was sent to jail

ललितपुर : थाने में दुष्कर्म के आरोपी इंसपेक्टर को भेजा गया जेल, पीड़िता की मौसी का बेटा और एक अन्य भी कारागार में 

Fri, 06 May 2022 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 02:53 AM IST
सार

इंस्पेक्टर के साथ पीड़ित किशोरी के मौसी के बेटे व एक अन्य को भी जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को बीते रोज प्रयागराज पुलिस और ललितपुर की एसओजी ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Lalitpur news : Inspector, accused of rape in the police station, was sent to jail
आरोपी एसएचओ तिलकधारी सरोज (इनसेट) और दो अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के साथ पीड़ित किशोरी के मौसी के बेटे व एक अन्य को भी जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को बीते रोज प्रयागराज पुलिस और ललितपुर की एसओजी ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। आरोपी दरोगा को लेकर टीमें ललितपुर पहुंची।

इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे आरोपी थानाध्यक्ष का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। यहां से उसे न्यायालय ले जाया गया, जहां न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए निलंबित थानाध्यक्ष को न्यायिक अभिरक्षा में चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं सामूहिक दुष्कर्म के दो अन्य आरोपियों चंदन और पीड़िता की मौसी के बेटे हरीशंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से इन दोनों आरोपियों को भी न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इससे पूर्व बुधवार को न्यायालय द्वारा तीन अन्य आरोपियों कस्बा पाली निवासी राजभान, महेंद्र चौरसिया व पीड़िता किशोरी की मौसी को पुलिस न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज चुकी है। 

थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एसओ को एसी कार से ले जाया गया कोर्ट

पाली थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी इंसपेक्टर तिलकधारी सरोज को प्रयागराज से लेकर ललितपुर तक वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। एसी गाड़ी में बैठाकर उसे कोर्ट तक ले जाया गया। इतना ही नहीं कोर्ट के बाहर भी वह करीब दो घंटे तक एसी गाड़ी में ही बैठा रहा। यह गाड़ी सीओ प्रयागराज की बताई जा रही है।   

ललितपुर के पाली थाने में तेरह वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के साथ एसओ तिलकधारी सरोज ने दरिंदगी की थी। 3 मई को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। 4 मई को पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसओ को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह उसे ललितपुर लाया गया। वह एक लग्जरी गाड़ी से ललितपुर तक पहुंचा। 

यहां पहले अफसरों ने उसके पूछताछ की और इसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी एसओ को एसी गाड़ी से ही कोर्ट ले जाया गया। जिस तरह से पुलिस उसे कोर्ट लेकर जा रही थी उससे लग नहीं रहा था कि किसी आरोपी को ले जाया जा रहा है। 

दोपहर को पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची थी लेकिन सुनवाई में दो घंटे का वक्त था लिहाजा कोर्ट के बाहर उसे एसी गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान पुलिस के लोग आकर यहां उससे मिलते रहे। एसपी निखिल पाठक का कहना है कि प्रयागराज के सीओ अपनी ही गाड़ी में आरोपी इंसपेक्टर को ललितपुर तक लाए थे। उसी गाड़ी से कोर्ट तक ले जाया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed