{"_id":"6607170e7c5ddb56e105c7d7","slug":"lalitpur-news-farmer-died-due-to-lightning-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 30 Mar 2024 01:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी बीच थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा नगलयाना में खेत पर काम कर रहे किसान राघवेंद्र उर्फ मंटू (27) के ऊपर गाज गिर गई। वह झुलस गया।
विज्ञापन
उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया, यहां से परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन