फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Man hangs himself after wife leaves for her maternal home

Lalitpur: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, सुसाइड की वजह नहीं बता सके परिजन

Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
सार

पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने रात में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सुसाइड की वजह तलाशने में जुट गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Man hangs himself after wife leaves for her maternal home
सुसाइड।

विस्तार

पत्नी के मायके जाने के बाद रात को 24 वर्षीय धमेंद्र निवासी ग्राम डंगराना थाना बानपुर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन


मृतक की चाची माया ने बताया कि उसका भतीजा धर्मेंद्र बृहस्पतिवार की सुबह से ही शराब का सेवन कर रहा था। पत्नी नंदनी अपनी पुत्री को लेकर मायके ग्राम गुंदेरा गई थी। शाम को धमेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और आंगन में रखी चारपाई पर लेट गया था। तब उसकी मां बेनी बाई उसके पास बैठ गई थी। देर शाम 7.30 बजे धर्मेन्द्र ने अपनी मां से पत्नी के मायके पहुंचने की जानकारी लेने के लिए फोन करने को कहा। मां जब फोन करने के लिए चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटीं तो धर्मेंद्र आंगन में दिखाई नहीं दिया। उन्होंने घर और आसपास उसे तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कमरे में जाकर देखा तो यहां धमेंद्र रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटका रहा था। बेनी बाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था और उसके एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था। मृतक की चाची माया ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed