फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur latest news Four including district judge and EO turned out to be corona infected

Lalitpur: जनपद न्यायाधीश और ईओ समेत चार निकले कोरोना संक्रमित, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 33 हुई, एक हुआ ठीक

Tue, 04 Apr 2023 07:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
Lalitpur latest news Four including district judge and EO turned out to be corona infected
न्यायालय कर्मियो की एंटीजन जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिला जज, नगर पालिका ईओ समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल 33 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। वहीं एक संक्रमित ठीक हो गया है।

विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद न्यायाधीश को लगातार कई दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। आरटीपीसीआर की जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन


जबकि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एंटीजन जांच में ही संक्रमित पाए गए। मंगलवार को न्यायालय परिसर में शिविर लगाकर 33 कर्मचारियों और अधिकारियों के सैंपल लिए गए हैं। अब बुधवार को नगर पालिका में भी जांच कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कुल 650 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इनमें 159 आरटीपीसीआर और 491 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। इससे पहले जिला कारागार में 20 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब यह संक्रमण न्यायालय और नगर पालिका तक भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जांच रिपोर्ट में जनपद न्यायाधीश एवं नगर पालिका अधिशासी अधिशासी अधिकारी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने न्यायालय में जांच कराई है। अब बुधवार को नगर पालिका में भी जांच कराई जाएंगी। जनपद में 33 एक्टिव मरीज हैं। -डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed