{"_id":"6ac0a2c1beca28ad960528ff","slug":"lalitpur-husband-attacks-wife-with-a-sickle-following-a-dispute-kills-her-and-flees-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: विवाद में पति ने पत्नी पर हंसिया से किया हमला, हत्या कर हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: विवाद में पति ने पत्नी पर हंसिया से किया हमला, हत्या कर हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM IST
सार
बताया जा रहा है शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने घर में रखे हंसिया से हमला बोल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर पति फरार।
- फोटो : istock
विस्तार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनौरी गांव के मजरा खदरी में शुक्रवार को एक महिला की उसके पति ने हसिया से हमला कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना के पीछे की वजह दोनों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को गीता यादव (33) का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा कि कहासुनी बढ़ने के बाद पति ने हंसिया से गीता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आरोपी पति वारदात के बाद घर से फरार हो गया। सूचना पर तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।