फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Death of a retired soldier came relation from Maharashtra

Lalitpur: महाराष्ट्र से रिश्तेदारी में आए रिटायर्ड फौजी की मौत, शव को गृह जनपद ले गये परिजन

Mon, 23 Jan 2023 09:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, ललितपुर
अमर उजाला संवाद, ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जिला सतारा के थाना तालोका, खांडव अंतर्गत कनकतरे निवासी हणुमंत सिंह जाधव सेवानिवृत्त फौजी थे। रविवार को वह ललितपुर के तुवन विहार कालोनी में रिश्तेदारी में शादी के बाद आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

विज्ञापन
Lalitpur Death of a retired soldier came relation from Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

 महाराष्ट्र के जिला सतारा निवासी हणुमंत सिंह जाधव (58) पुत्र शिवाजी जाधव एक दिन पहले ललितपुर में एक रिश्तेदारी में आए थे और सोमवार को उनकी हालत अचानक से बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के जिला सतारा के थाना तालोका, खांडव अंतर्गत कनकतरे निवासी हणुमंत सिंह जाधव सेवानिवृत्त फौजी थे। रविवार को वह ललितपुर के तुवन विहार कालोनी में रिश्तेदारी में शादी के बाद आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार को उन्हें वापस महाराष्ट्र अपे घर लौटना था। 
विज्ञापन


दोपहर में करीब एक बजे जब वह बैठे थे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटा हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवारजन उनके शव का अंतिम संस्कार उनके ग्रह जनपद ले जाकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed