{"_id":"58cae45c4f1c1b423732a42e","slug":"khajuraho-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराहो के लिए जल्द मिल सकती हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुराहो के लिए जल्द मिल सकती हैं ट्रेनें
lalitpur
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण करने आए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एके मिश्रा ने कहा कि इस साल खजुराहो जाने के लिए कई ट्रेनें मिल सकती है। रेलवे बोर्ड के पास कई ट्रेनों के प्रस्ताव हैं, जिन्हें जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि देवगढ़ रोड पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण मिट्टी की परीक्षण रिपोर्ट के आने के बाद ही शुरू होगा।
डीआरएम एके मिश्रा बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे साबरमती एक्सप्रेस से ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में प्रपत्रों व पैनल सिस्टम आदि कार्यों को जांचा। इसके बाद पूछताछ कार्यालय में यात्रियों के लिए ट्रेनों की जानकारी संबंध बोर्ड को देखा। प्लेटफार्म पर स्थित शौचालय में साफ-सफाई के लिए यात्रियों को रोककर उन्होंने गंदगी नहीं फैलाने और टॉयलेट सफाई के लिए पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। प्लेटफार्म पर बनी प्याऊ की नलों के ढीले होने पर बदलने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान फुट ओवरब्रिज के सीढ़ियों की कबर बीडिंग ढीली होने पर नाराजगी जताई। ब्रिज की लंबी उम्र के लिए बीडिंग कसने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य गेट के सौंदर्यीकरण के कार्य को देखा। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से देवगढ़ क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सॉइल टेस्टिंग की जानकारी ली और शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण करने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भोपाल, इंदौर, कटनी, झांसी से ललितपुर होते हुए खजुराहो तक कई ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में भेजे गए हैं। बोर्ड से संस्तुति मिलने पर शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। इस मौके पर सीनियर डीसीएम दुुर्गेश दुबे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाली जमीन पर बनेगा वाहन स्टैंड
मंडल रेल प्रबंधक एके मिश्रा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान स्टेेशन के बाहर खाली जमीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आए दिन रेलवे स्टेेेशन के मुख्य गेट पर वाहन लगाने पर होने वाली परेशानी को देखते हुए उक्त खाली जमीन पर गंदगी को नियमित सफाई कराने के साथ ही सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे को यहां वाहन स्टैंड बनाने के लिए निर्देशित किया।
नेहरूनगर वासियों की निकासी समस्या गंभीर
रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर स्थित मुहल्ला नेहरू नगर के वाशिंदों का स्टेशन पर स्थित फुट ओवरब्रिज से आए दिन निकलने पर जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों द्वारा बिना टिकट पकड़ने की कार्रवाई को मंडल रेल प्रबंधक ने गंभीरता से लिया और शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज के प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के बाहर की ओर विकसित करने के प्रस्ताव को बोर्ड में भेजने का आश्वासन भी दिया।