फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kachche rasto se kar rahe sima par

कच्चे रास्तों से कर रहे सीमा पार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
kachche rasto se kar rahe sima par
नदी पार करके मध्य प्रदेश से आ रहे लोग - फोटो : AMAR UJALA
जिला तीन तरफ से मध्यप्रदेश से घिरा है। सीमावर्ती अन्य जिलों में कोरोना के मरीज हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सीमाएं सील कर दी हैं, लेकिन अन्य जिलों से कच्चे रास्तों और पगडंडिंयों के रास्ते घुसपैठ करने का सिलसिला बराबर जारी है। कोई नदी पार करके सीमा का उल्लंघन कर रहा है तो कच्चे रास्तों के सहारे सीमा पार कर रहा है। ऐसे में जिले के निवासी कोरोना से कैसे बच पाएंगे, कहना बड़ा मुश्किल है। जिले में अब तक कोरोना का कोई मरीज नहीं है, जबकि जिले की सीमाओं से सटे अन्य जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जनपद में कोरोना का असर न पड़े, इसके लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है, किसी को भी आने- जाने की अनुमति नहीं है। जनपद से मध्यप्रदेश जाने के लिए दो दर्जन से अधिक रास्ते हैं। झांसी जाने के लिए भी दो मार्ग हैं, जिनको पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लेकिन, बाहर से आने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पक्के रास्तों पर पुलिस का पहरा है, लेकिन घुसपैठ करने वाले कच्चे रास्तों का सहारा ले रहे हैं। जहां पर नदी है, वहां नदियों से होकर धड़ल्ले से आ- जा रहे हैं। --------- जामनी, धसान, बेतवा नदी व कच्चे रास्ते मददगार जिले की सरहद पर तीन नदियां कुछ हिस्सों से निकली हैं। इसमें बेतवा नदी थाना जखलौन से शुरु होकर शहर कोतवाली, थाना जखौरा, थाना तालबेहट आदि क्षेत्रों से होकर बहती है। थाना गिरार में धसान नदी व जामनी नदी थाना बानपुर और पूराकलां थाना क्षेत्र में बहती है। इन नदियों में कई स्थानों पर पानी कम हो गया है। इससे लोग आसानी से पैदल पार जा रहे हैं। कई स्थानों पर मोटरसाइकिलों से होकर भी निकल रहे हैं। --------- नाव से कर रहे सीमा पार बेतवा में अधिक पानी होने के कारण नाव के सहारे सीमा पार आसानी से कर रहे हैं। इसमें देवगढ़ के पास मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों से नाव से निकल रहे हैं। इसी प्रकार थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मैनवारा, पंचौरा आदि गांव में नाव से नदी पार करके मध्यप्रदेश में पहुंच रहे हैं। --------- यहां से निकल रही मोटरसाइकिल जामनी नदी पर बानपुर कस्बा में पानी की टंकी से कच्चे रास्ते से होकर वाटर फिल्टर से मध्यप्रदेश में मोटर साइकिल से पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बिरधा और पुरा से मोटरसाइकिल से नदी पार की जा रही है। -------- इन रास्तों पर है पुलिस फोर्स थाना मड़ावारा अंतर्गत हाइवे पर अमझराघाट, थाना जाखलौन अंतर्गत धौर्रा- बीना मार्ग, धौजरी से मध्यप्रदेश, शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट से चंदेरी, थाना तालबेहट में माताटीला से बसई व झररघाट हाइवे, थाना पूराकलां अंतर्गत सुकवां- ढुकवां बांध, आमघाट से सिमरा, घूमटाघाट, रोंगटाघाट, थाना बार के ग्राम रमपुरा, थाना बानपुर अंतर्गत बाणाघाट, थाना महरौनी के महरौनी- टीकमगढ़ मार्ग, गुढ़ा से छापछौल, थाना सौजना से बड़ागांव मार्ग, बानपुर टीकमगढ़, थाना गिरार से बराठा, मदनपुर से नौनियां मार्ग आदि सभी पक्के मार्गों पर चेकपोस्ट बनाकर पुलिस तैनात है। -------- इन रास्तों से पैदल निकल रहे लोग थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम बनगुवां से घुराटा पैदल कच्चे रास्ते, गिरार में कुर्रट से बराठा नदी होकर, रमगड़ा-अदान चौकी, खैरपुरा- ककरवारा, बानपुर में आमघाट चकौरा, महरौनी में जामनीबांध की नहर, अगौरा व गुढ़ा से अस्तौन, थाना नाराहट से डोंगरा व पांडववन से जंगल के रास्तों से, पूराकलां में ग्राम धमना, विरधा व पुरा से पैदल नदी पार करके, बार में मापीठा चंदावली से नदी से होकर दुनांतर आदि अन्य रास्तों से होकर गुजर रहे हैं। इससे जिले में बाहरी लोगों का आवागन सुलभता से हो रहा है। -------- जिले की सीमा में पक्के रास्तों के अलावा अन्य स्थानों से लोगों के आने की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कैप्टन एमएम बेग पुलिस अधीक्षक ------- जनपद में नदी, नाले व अन्य पगडंडियों से सीमा में आने वालों को रोकने के लिए प्रधानों को निर्देशित किया है, वह अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वालों को रोकें। न रुकने पर प्रशासन को सूचित करें। - योगेश कुमार शुक्ल जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed