{"_id":"618d72f5fc26db418a0e89cb","slug":"junior-engineer-should-be-given-initial-grade-pay-4800-lalitpur-news-jhs2085753113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 दिया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देेश पर विभिन्न मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में धरना-प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में अवर अभियंता को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 देने के साथ कई अन्य मांगें उठाई गईं।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबित मांगों पर निर्णय न लेने पर 23 नवंबर को मंडल स्तर पर एक दिवसीय धरना कर मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव शासन की अध्यक्षता में गठित शासन की उच्च स्तरीय समिति की 23 मार्च 2015 की बैठक में अवर अभियंता को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 देने व सात, 14 और 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत पद का वेतनमान प्रदान करने पर सहमति दी गई थी, लेकिन अब तक इन संस्तुतियों को लागू नहीं किया गया है। शासन स्तर से दिए गए आश्वासनों पर कार्यवाही न किए जाने व वादा खिलाफी के चलते प्रदेशभर के सदस्यों में व्याप्त भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रमुख मांगों बताया कि प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 किया जाए और राजपत्रित घोषित किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि सात वर्ष, 14 वर्ष व 20 वर्ष की सेवा पर शत प्रतिशत पदोन्नतियां प्रदान की जाएं। अन्यथा की स्थिति में तीन पदोन्नति पद का वेतनमान प्रदान किए जाएं। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए व पेंशन राशिकरण की कटौती की अवधि 15 से घटाकर 10 वर्ष की जाए। राजकीय, निगम, निकाय, प्राधिकारण आदि समस्त विभागों के जूनियर इंजीनियर्स को वाहन अनुरक्षण भत्ता के रूप में 30 लीटर पेट्रोल के मूल्य की धनराशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
डिप्लोमा में प्रदेश की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट किया जाए आदि अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। जनपद प्रभारी, मंडल सचिव इं. हेमंत रावत, जनपद अध्यक्ष आरजी गुप्ता, विजयेंद्र प्रताप सिंह, अमरकांत गौर, आरके राजपूत, सुभाष यादव, अखिलेश कुमार गुप्ता, रमाशंकर मौर्या, विकास दीप भारती, संतोष कुमार सोनी, थान सिंह, पूजा कुमारी, ओमप्रकाश खरवार, रमाकांत वर्मा, विक्रम सिंह, राजेंद्र बाबू शाक्य, अशोक कुमार गुप्ता, निधि पांडेय, कौशल किशोर, महेश कुमार, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।