फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila hospital me payu se pine ka pani juta rhe timardar

जिला अस्पताल में प्याऊ से पीने का पानी जुटा रहे तीमारदार

Sat, 08 Jun 2019 02:14 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
jila hospital me payu se pine ka pani juta rhe timardar
jila hospital, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
जिला अस्पताल भी पीने के पानी की समस्या से उबर नहीं पा रहा है। करीब एक माह से अस्पताल में पानी की समस्या बनी हुई है। तीन में से एक वाटर कूलर ही काम रहा है। जिस कारण यहां भर्ती अधिकांश मरीजों के साथ तीमारदार को अस्पताल परिसर की प्याऊ से पानी जुटाना पड़ रहा है। कई तीमारदार बाजार से ठंडी बोतल खरीदकर पानी ला रहे है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार के साथ ही खाना की सुविधा मुहैया कराई जाती है। जिसमें सुबह व शाम का भोजन भी मिलता है। लेकिन इन दिनों शीतल पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। हालांकि, यहां तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं लेकिन इनमें से एक ही काम कर रहा है। जो वाटर कूलर खराब पड़े हैं, उन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। बीते कई माहों से यहां पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। जिनकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। मरम्मत के अभाव में तीसरे तल पर भर्ती मरीजों व तीमारदारों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही दूसरे तल पर बने वार्डों में भी पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वहीं इमरजेंसी व ओपीडी समय पर उपचार के लिए आने वाले लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, यहां पर भर्ती मरीजों व तीमारदारों को ठंडे पानी की तरसना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ तीमारदार अस्पताल परिसर के बाहर दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी ला रहे हैं। कुछ तीमारदार अस्पताल परिसर के आस पास से पानी लाने को मजबूर बने हुए हैं। वहीं, कुछ मरीज व तीमारदार प्याऊ से पानी पीकर अस्पताल में बने हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी के लिए पूर्व में तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं। जो खराब पड़े हैं। बजट के अभाव में मरम्मत नहीं हो पा रही है। दो किलोवाट की मोटर क्रय की गई है। जिससे पेयजल की सुविधा कराई जाएगी।
- एसके वासवानी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed