फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhansi commesner arrievel

मंडलायुक्त के दौरे से छुट्टी भूले पालिका कर्मी

Fri, 15 Apr 2016 12:58 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 15 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
jhansi commesner arrievel
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। मंडलायुक्त का दो दिवसीय जनपद भ्रमण का कार्यक्रम तय होते ही नगर पालिका के कर्मचारी अवकाश भूल कर तैयारियों में जुटे रहे। इस दौरान कार्यालय में आम कार्य दिवसों जैसा माहौल रहा। इस दौरान कर्मचारी दैनिक डायरी पूरी करते रहे तो पुरानी फाइलों की अलमारियों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के राममोहन राव 16 व 17 अप्रैल को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 17 अप्रैल को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ-साथ वह नगर पालिका कार्यालय व सदर तहसील का निरीक्षण करेंगे। नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण की सूचना पाकर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अवकाश होने के बावजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार समेत समस्त स्टाफ कार्यालय में मौजूद रहा और अपने-अपने पटल पर काम करता नजर आया।
विज्ञापन



अलमारियों की सफाई हुई
नगर पालिका शहर में साफ-सफाई का कार्य करती है। लेकिन, बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिकारी व लिपिक अपने-अपने कक्ष में सफाई करते दिखाई दिए। उन्होंने अलमारियों में अव्यवस्थित रिकार्ड फाइलों व दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से रखा। जिन कागजों पर धूल चढ़ गई थी, उनकी धूल को हटाया। इसके अलावा कई अधिकारी अपनी अधूूरी पड़ी फाइलों व दैनिक डायरी को पूर्ण करने में व्यस्त रहे। कर्मचारियों ने पूरी तरह से कार्यालय परिसर को चमका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका में दूसरा निरीक्षण
मंडलायुक्त ने झांसी मंडल का कार्यभार संभालने के बाद जनपद के पहले दौरे में नगर पालिका का निरीक्षण किया था, जिसे करीब डेढ़ वर्ष का समय बीत गया है। इस बीच मंडलायुक्त ने जनपद के कई बार निरीक्षण किए। उनके कार्यक्रम में नगर पालिका का निरीक्षण भी रखा गया, लेकिन किन्हीं कारणों से निरीक्षण नहीं हो सका। यदि तय कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका का निरीक्षण किया गया तो यह दूसरा निरीक्षण होगा। बताते चलें कि पिछले निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कार्यालय के बाहर मान्यवर कांशीराम आवासीय कालोनी के कई दर्जन लोग अपनी परेशानियों से अवगत कराने के लिए उनका इंतजार करते रहे थे, लेकिन निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

शहर में चलाया सफाई अभियान
आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था डगमगा गई है। मंडलायुक्त के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की है। नगर पालिका द्वारा शहर की मुख्य सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों को चमकाया जा रहा है। मंडलायुक्त के निरीक्षण के बाद 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण भी तय हो चुका है, ऐसे में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना नगर पालिका के चुनौती बना हुआ है।


मारी गई छुट्टियां
अप्रैल माह में अन्य महीनों की अपेक्षा सबसे अधिक अवकाश हैं। 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती का अवकाश, 15 अप्रैल को श्रीराम नवमी और 17 को रविवार का अवकाश है। लगातार तीन अवकाश होने के कारण कई अधिकारी अपना मन बनाए हुए थे कि शनिवार का अतिरिक्त अवकाश लेकर वह घर चले जाएंगे, लेकिन मंडलायुक्त के दो दिवसीय भ्रमण व मुख्यमंत्री के आगमन के कारण अधिकारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed