फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jamni dam four gate open

जामनी बांध के चार गेट खोले, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

Sat, 29 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jamni dam four gate open
जामनी बांध के गेट खोलकर छोड़ा गया पानी - फोटो : LALITPUR
ङोगरा खुर्द। जामनी बांध के ऊपरी इलाके मध्यप्रदेश के सागर जिले में लगातार हो रही बारिश से बांधों का जलस्तर में बढ़ने से कुजानघाट का पुल शुक्रवार को पानी में डूबा रहा। जिससे दोपहर एक बजे गेट बंद हुए। उसके पश्चात पुल पर आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जामनीबांध के दो गेट खोले गए थे, जिसका पानी कुजानघाट के पुल पर पहुंचने से पुल जलमग्न हो गया और पुल के ऊपर करीब चार फीट पानी रहा। इससे महरौनी- नाराहट का यातायात बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से शुक्रवार के दिनभर यातायात बाधित रहा। जिससे राहगीरों को दर्जनों किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर जाना पड़ा और कुछ जो राहगीर दूरदराज के इलाकों के थे, वह दिनभर भूखे - प्यासे नदी में उतरने का इंतजार करते रहे। लेकिन बुधवार की
विज्ञापन

रात से लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर रहीं। कुजान घाट का रिपटा नीचे होने के कारण जरा सा भी पानी आने पर रिपटा पूरी तरह से डूब जाता है। मध्यप्रदेश के सागर जिले में हो रही बारिश से पांडव वन नदी भी उफान पर है। जिसका पानी जामनी बांध में पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बांध के दो गेट एक-एक फीट खोले गए और 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इसके बाद रात एक बजे चार गेट खोले गए थे। दो गेट दो-दो फीट और दो एक-एक फीट से छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध के आसपास 70 मिली मीटर बारिश हुई और कुल बारिश 520 हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed