फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation of two child inmates who ran away from children's home completed, report submitted to DM

Lalitpur News: बाल गृह से भागे दो बाल संवासियों की जांच पूरी, डीएम को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Investigation of two child inmates who ran away from children's home completed, report submitted to DM
ललितपुर। राजकीय बाल गृह से एक प्रभारी अधीक्षक एवं छह सुरक्षाकर्मी एवं दो अन्य कर्मचारियों की तैनाती के बाद भी दो बाल संवासी शौचालय के रोशनदान के लोहे की एंगल तोड़कर भाग गए थे। इस मामले में डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। जांच के दौरान राजकीय बाल गृह में तैनात सभी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

राजकीय बाल गृह दैलवारा में 24 बाल संवासी रखे गए थे और इनकी सुरक्षा के लिए यहां केयर टेकर के अलावा दो होमगार्ड एवं एक हेड कांस्टेबल व तीन सिपाही एवं दो अन्य कर्मचारी तैनात हैं। यह शिफ्ट के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी करते हैं। बीते शुक्रवार की रात आठ बजे तक की शिफ्ट में सभी बाल संवासी मौजूद थे। आठ बजे सुरक्षा की शिफ्ट बदलने के करीब एक घंटे बाद जब बाल संवासियों की गिनती की गई, तो उसमें दो बाल संवासी गायब थे। जिस पर यहां सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान तीसरे दिन एक बाल संवासी तो ओरछा के पास से मिल गया, लेकिन दूसरा बाल संवासी सुरक्षा कर्मियों के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

उक्त मामले में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह को सौंप दी और तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। उक्त मामले में जांच कमेटी ने राजकीय बाल गृह दैलवारा पहुंचकर बाल संवासियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की और मौके के हालत एवं व्यवस्थाएं भी परखीं। टीम ने अपनी जांच पूरी करके जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच में उस समय की शिफ्ट में तैनात सभी नौ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसमें पाया गया कि नौ कर्मचारी होने के बाद भी शौचालय के रोशनदान की लोहे की एंगल तोड़ी गई और रोशनदान से बाहर निकलकर पीछे के रास्ते ऊंची दीवार फांदकर दो बाल संवासी भाग गए। अब जिलाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed