{"_id":"6993695190d05c91c80d3cd2","slug":"intermediate-students-body-found-in-govind-sagar-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151737-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध में मिला इंटर के छात्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध में मिला इंटर के छात्र का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रविवार दोपहर से था लापता, पिता ने दामाद पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से लापता इंटरमीडिएट के छात्र का शव सोमवार सुबह गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। मृतक की पहचान चौबयाना निवासी हर्षित रैकवार (18) के रूप में हुई। छात्र रविवार दोपहर से लापता था। पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है
हर्षित के पिता महेश रैकवार ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने गोविंद सागर बांध में इंटेकवेल के आगे पानी में एक शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी वहां पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी हर्षिता की शादी तीन वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी एक युवक से हुई थी, जो लोको पायलट है। उनका आरोप है कि दामाद ने एक वर्ष पूर्व बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था और हर्षित पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि दामाद हर्षित को जान से मारने की धमकी देता था। पिता ने आशंका जताई कि घटना के पीछे उसी का हाथ हो सकता है। पिता के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे तक हर्षित का पता न चलने पर उन्होंने सदर चौकी पुलिस को सूचना दी थी। मृतक की बहन ने भी अपने पति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हर्षित दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी करने का था सपना
पिता ने बताया कि हर्षित पढ़ाई में मेधावी था। उसने हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। वह इंटर की परीक्षा के बाद रेलवे में नौकरी की तैयारी करना चाहता था और अक्सर इस बारे में घर पर चर्चा करता था।
18 फरवरी से शुरू होनी थी बोर्ड परीक्षा
हर्षित राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा था। अच्छे अंक लाने के लिए वह अधिकांश समय घर पर रहकर पढ़ाई करता था।
वर्जन
अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। - सुनील भारद्वाज, सीओ सदर