फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Integrated health lab will be ready soon

Lalitpur News: जल्द बनकर तैयार होगी इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब

Tue, 01 Oct 2024 04:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Integrated health lab will be ready soon
फोटो- 13
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चल रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में जल्द ही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में जांच की सुविधा मिलेगी। पुराने भवन (जिला अस्पताल) की पैथोलाॅजी की मरम्मत व निर्माण कर मानक अनुरूप बनाया जा रहा है। कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। गेट व खिड़कियां भी लग चुकी हैं। अधिकांश भवन पूरी तरह बनकर तैयार हैं। लाइटिंग समेत अन्य कार्य भी करा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर के अंत तक लैब बनकर तैयार हो जाएगी। 120 प्रकार की जांच एक ही छत के नीचे हो सकेगी।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधा मुहैया कराने के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी को कुछ माह पहले खाली करा लिया गया था। इसके बाद भवन को तोड़कर मरम्मत व निर्माण किया जा रहा है। पुराने जांच कक्षों को तोड़ दिया गया है। मानक अनुरूप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लैब में सभी प्रकार की सुविधा की गई है। आधा दर्जन से अधिक कक्ष बनाए गए हैं। अलग से शौचालय का निर्माण भी किया गया है। दीवारों पर टाइल्स लगाए जा चुके हैं। अब महज फर्श पर टाइल्स आदि लगाने का कार्य शेष रह गया है। मशीनें स्थापित होने पर जांच सुविधा शुरू की जाएगी। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ लैब का निर्माण अंतिम चरण में है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद मशीनें स्थापित कर जांच सुविधा शुरू कराई जाएगी। ्र
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed