फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Install rainwater harvesting systems on the rooftops of institutions: CDO

संस्थानों की छतों पर लगवाएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : सीडीओ

Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Install rainwater harvesting systems on the rooftops of institutions: CDO
भूजल सप्ताह के समापन पर सीडीओ ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिले के सभी पंचायत भवनों,प्राथमिक, माध्यमिक व महाविद्यालयों की छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं। उन्होंने डीपीआरओ, बीएसए व डीआईओएस को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत अटल भूजल योजना के तहत जिले में 16 से 22 जुलाई तक चल रहे भूजल सप्ताह के समापन पर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उनके जो भी भवन बन रहे हैं या बन चुके हैं, उन पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाए जाएं। अगर हम प्रकृति से कुछ ले रहे हैं तो यह हमारा दायित्व है कि हम उसे वापस भी करें। सीडीओ ने जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए वर्षा जल संचयन की बताई महत्ता बताई। इस मौके पर एसडीएम सदर हेमंत पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, बीएसए रत्नेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद लरहे।
विज्ञापन

000000000

उद्योगों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में ऐसे करें जल की बचत
उद्यमी,औद्योगिक प्रयोग में लाए गए जल का शोधन करके उसे फिर से उपयोग में लाएं। मोटर गैराज में गाड़ियों की धुलाई से निकले जल की सफाई करके फिर से प्रयोग में लाएं। वाटर पार्क व होटल में प्रयुक्त होने वाले जल का उपचार करके बार-बार प्रयोग में लाए। होटल, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व उद्योग आदि वर्षा जल का संग्रहण कर टायलेट व बगीचा में उस पानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed