{"_id":"588e34094f1c1b3c3de8067a","slug":"inspire-award-private-schools-are-not-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्स्पायर अवार्ड: निजी स्कूलों के नहीं हो रहे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्स्पायर अवार्ड: निजी स्कूलों के नहीं हो रहे रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
education lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्स्पायर अवार्ड मानक योजनांतर्गत निजी विद्यालयों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं। जिस पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस से नाराजगी जताते हुए समस्त विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
बाल वैज्ञानिकों को अधिक से अधिक संख्या में तैयार करने के मकसद से इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। योजनांतर्गत कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को मॉडल निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है। शर्त यह है कि एनआईएफ अहमदाबाद से मॉडल का आइडिया स्वीकृत होना चाहिए। गत वर्ष तक 550 विद्यालयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 380 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का नामांकन हो सका था। इस तरह काफी बड़ी संख्या में विद्यालयों के विद्यार्थी योजना में शामिल होने से वंचित रह गए थे। वर्तमान में अधिकतर निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सका है। कुछ निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय माध्यमिक स्तर के हैं। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए विभिन्न जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि वर्ष 2016-17 में विद्यालयों के आनलाइन नामांकन के लिए वेबपोर्टल पर जनपद के समस्त विद्यालयों जिनका योजनांतर्गत पंजीकरण नहीं हो पाया है, उन विद्यालयों का आनलाइन पंजीकरण और जिन विद्यालयों का ऑनलाइन नामांकन हो चुका है, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण 23 फरवरी के मध्य तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कई जनपदों में आनलाइन नामांकन प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने नाराजी प्रकट करते हुए पंजीकृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का नामांकन कराने के लिए निर्देशित किया है। उधर, बीएसए संतोष कुमार राय ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
इतने हैं विद्यालय
492 उच्च प्राथमिक विद्यालय, निजी जूनियर हाईस्कूल 139, अंग्रेजी माध्यम के 48 स्कूल मान्यता प्राप्त हैं। वहीं, जिले में कुल 109 माध्यमिक विद्यालय हैं जिनमें 51 वित्त विहीन विद्यालय हैं।
विज्ञापन
एक दूसरे के पाले में डाल रहे गेंद
विभागीय अफसर अपने क्षेत्रांर्गत विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन कराने की जगह दूसरे के पाले में गेंद डाल दिखाई दे रहे हैं, जिससे विद्यालयों के पंजीकरण की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।