{"_id":"5d7556c08ebc3e93d9657977","slug":"increse-driving-licence-form-and-member-lalitpur-news-jhs147629266","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ गए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ गए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एक सितंबर से मोटरयान संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जहां पर पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक दिन में 15 लोग आते थे, अब उनकी संख्या छह गुना तक बढ़ गई है।
आएदिन हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जुर्माना राशि बढ़ा दी गई है। नए नियमों के लागू होते ही इनका पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो पहले की भांति अब अधिक हो गया है। जहां पर पहले हेलमेट न लगाने वालों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला जाता था, अब बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाता है। इससे अधिकांश लोग यातायात नियमों के पालन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
सहायक परिवहन कार्यालय में बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों की संख्या देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां पर पहले प्रतिदिन लगभग 15 से 20 लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते थे और विभाग में कंप्यूटर पर सामान्य यातायात के नियमों की जानकारी का परीक्षण किया जाता था। लेकिन, नए नियमों के लागू होते ही इनकी संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इनकी संख्या में छह गुना वृद्धि हो गई है। आलम यह है कि प्रतिदिन 60 से 70 तो कभी 90 लोगों का परीक्षण किया जाता है, जिनमें से अधिकांश लोग पास हो जाते हैं। अनुत्तीर्ण लोगों को परीक्षण के लिए फिर से बुलाया जाता है, जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन नंबर लगवाना होता है। शनिवार को आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों 17 सितंबर तक परीक्षण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, इससे नियमों के लागू होने के असर का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
यह है ड्राइविंग लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया
शैक्षिक अंक सूची, आधारकार्ड व ब्लड ग्रुप के साथ ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है, जिसमें तीन सौ पचास रुपये शुल्क अदा किया जाता है। इसके बाद तय तिथि में परिवहन कार्यालय में परीक्षण किया जाता है। परीक्षा का परिणाम मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। उत्तीर्ण होने पर कार्यालय लिंक से लाइसेंस को लोड किया जा सकता है। असफल होने के स्थिति में पचास रुपये का शुल्क अदा करने पर पुन: परीक्षा की तिथि तय होती है। अभ्यर्थी सफल होने तक परीक्षा दे सकता है।
परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। शेष अभ्यर्थियों की पुन: परीक्षा दिलाई जा रही है। वर्तमान में आवेदकों की संख्या अधिक हो रही है, जिन्हें परीक्षा के लिए ऑनलाइन तिथि दी जा रही है।
- विवेक कुमार शुक्ला, सहायक परिवहन अधिकारी