फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   income tax salery

आयकर छूट से नौकरी पेशा खुश

Thu, 02 Feb 2017 12:48 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 02 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
income tax salery
पैसा - फोटो : demo pic
पहली बार फरवरी माह में पेश किए आम बजट में हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है। युवा, महिला, नौकरी पेशा, किसान, वृद्ध सहित सभी वर्ग के लिए कुछ न कुछ योजनाएं देकर केंद्र सरकार ने संतुलित बजट देने की कोशिश की है। नौकरी पेशा लोगों ने इन्कम टैक्स में कटौती को ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट पर विशेष फोकस देने से युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया। बजट को लेकर आम लोगों की राय व्यक्त करती रिपोर्ट।      
विज्ञापन

     
शिक्षा को लेकर बजट संजीदा      
आम बजट में शिक्षा व रोजगार को लेकर जो कदम उठाए गए हैं, वो काबिले तारीफ हैं। सीबीएसई की जगह नई टेस्टिंग एजेंसी आने से हर वर्ग के युवाओं को लाभ होगा। एक विशेष बोर्ड के पास टेस्ट लेने की ताकत होने से अन्य शिक्षा बोर्ड के छात्रों को नुकसान होता रहा है। मेडिकल की सीटें बढ़ाने से ज्यादा युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में जाने का मौका मिलेगा। - रिचा अग्रवाल
विज्ञापन

     
बुजुर्गों का रखा ध्यान      
बजट में बुजुर्गों के लिए सेहत कार्ड की योजना सराहनीय है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेहत कार्ड से बुजुर्गों को इलाज कराने में मदद मिलेगी, इसके साथ परिजनों का बोझ भी कम होगा। - रमाकांत तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा हुआ महंगाई नहीं बढ़ी      
बजट को लेकर गृहणियों को सबसे ज्यादा उत्सुकता महंगाई को लेकर रहती है। इस बार बजट में सामानों के दाम नहीं बढ़ाए जाने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। सरकार द्वारा घरेेलू गैस के दामों को घटाने को लेकर बढ़ा कदम उठाना चाहिए, जिससे गरीब परिवारों में भी आसानी से रसोई गैस का उपयोग हो सके।  - शक्ति पाठक
     
आयकर में कटौती बढ़िया निर्णय      
सरकार द्वारा आयकर में पांच प्रतिशत की कटौती से मध्यम वर्ग व नौकरी पेशा लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। हर बार बजट में आयकर में कटौती की आशा करते रहे हैँ। इस बार आयकर में पांच प्रतिशत की कटौती स्वागत योग्य निर्णय है। - संजय श्रीवास्तव
      
लोकलुभावन बजट है      
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के समय बजट पेश करना गलत है। केंद्र सरकार बजट के जरिये लोगों को लुभाने का कार्य रही है। बजट में हवा हवाईं घोषणा की गईं है, गरीबों के लिए विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं। - राजेश यादव
     
चुनावी चंदे पर रोक सही      
बजट में दो हजार से ज्यादा नगद चंदे पर रोक लगाना सही कदम है। चंदे के नाम पर जमकर काले धन की बंदरबाट होती रही है। बजट में दो हजार रुपये तक ही नगद चंदा लेने का निर्णय राजनीतिक पार्टियों के काले धन पर रोक लगाने में सहायक साबित होगा।  - सुधीर निगम निगम

डिजिटल इंडिया बन सकेगा      
बजट में जिस तरह से एक लाख 50 हजार ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड ब्रॉड बैंड सर्विस प्रोवाइड करने व भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए। उससे डिजिटल इंडिया की सोच को धरातल पर लागू किया जा सकेगा। - दीपक सेन

     
युवाओं को मिलेगी रोजगार की ट्रेनिंग      
सरकार ने 3.5 करोड़ यूथ को मार्केट बेस्ड ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है, जो कि भारत के युवाओं के लिए हितकारी साबित होगा। सरकार ने इसके लिए संकल्प स्कीम्स का एलान किया। इस काम के लिए सरकार ने 4000 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं। इससे युवाओं को बेरोजगार नहीं भटकना पड़ेगा।  
- पवन तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed