फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Memory: Nana Patekar was a consummate actor who remained sensitive in his personal life as well.

स्मृति शेष : परिपूर्ण अभिनेता थे नाना पाटेकर, निजी जीवन में भी रहे संवेदनशील

Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
In Memory: Nana Patekar was a consummate actor who remained sensitive in his personal life as well.
नाना पाटेकर के निधन से ललितपुर के फिल्म कलाकारों और रंगकर्मियों में शोक, बोले- अभिनय के साथ समाजसेवा के लिए भी समर्पित रहा जीवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। “सिनेमा जगत के इतिहास में नाना पाटेकर जितने परिपूर्ण अभिनेता थे, निजी जीवन में उतने ही परिपूर्ण व्यक्तित्व थे।” जनपद निवासी फिल्म निर्देशक व लेखक राम बुंदेला के ये शब्द नाना पाटेकर के अभिनय और व्यक्तित्व को बयां करते हैं।
दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर से ललितपुर के फिल्म कलाकारों और रंगकर्मियों में शोक की लहर है। कलाकारों ने नाना पाटेकर को रंगमंच और सिनेमा का विलक्षण अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय के साथ समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद को भी जीवन का हिस्सा बनाया। उनके निधन को फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन


दो मुलाकातों की स्मृति रह गई
फोटो-36
जनपद निवासी फिल्म निर्देशक व लेखक राम बुंदेला ने मुंबई से अमर उजाला को बताया कि उन्हें नाना पाटेकर से दो बार मिलने का सौभाग्य मिला। पहली मुलाकात सतीश कौशिक के साथ उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने के दौरान हुई थी। दूसरी बार राजा बुंदेला के आमंत्रण पर खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि दोनों मुलाकातों में नाना पाटेकर की आत्मीयता और बड़प्पन ने प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बुंदेला ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपना जीवन अभिनय, रंगमंच और समाजसेवा को समर्पित किया। गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद, किसानों का सहयोग और समाज के निचले तबके के प्रति करुणा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा रही। युवावस्था से लेकर जीवन के अंतिम समय तक वह इन कार्यों के प्रति सक्रिय रहे। उनका अचानक निधन देश और कला प्रेमियों के लिए सदमे जैसा है।

गलत बात का मुखरता से करते थे विरोध
फोटो-31
फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि हम सभी को एक न एक दिन इस दुनिया से जाना है, लेकिन नाना पाटेकर का इस तरह जाना समाज और फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह फिल्म जगत के साथ सामाजिक जीवन में भी गलत बात का मुखरता से विरोध करते रहे। उनके निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अभिनय से बहुत कुछ सीखने को मिला
फोटो-32
बॉलीवुड एवं बुंदेली कलाकार राकेश मुखिया ने कहा कि नाना पाटेकर जैसे वरिष्ठ अभिनेता हम सभी के प्रेरणास्रोत रहे। उनके अभिनय से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed