{"_id":"629919a47541db3cbd4cabd1","slug":"if-the-maternal-uncle-was-not-sent-on-the-death-of-the-father-the-married-woman-gave-her-life-by-consuming-poison-lalitpur-news-jhs2220405154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत पर मायके नहीं भेजा तो विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत पर मायके नहीं भेजा तो विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के गांव पारौल में ससुरालियों द्वारा पिता की मौत पर मायके नहीं ले जाने पर बहू ने जहर खा लिया। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट के गांव पारौल निवासी नीलिमा सुनानी उर्फ वर्षा पत्नी श्यामलाल कुशवाहा की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। बीते दो दिन पहले मंगलवार को उसके पिता की उड़ीसा में एक दुर्घटना में मौत हो गई। जिस पर नीलिमा ससुराल वालों से पिता की मौत पर उड़ीसा ले जाने के लिए कहने लगी, लेकिन ससुरालियों के पास रुपयों का इंतजाम नहीं होने के चलते उन्होंने कुछ समय बाद चलने बात कही। लेकिन वह उसी दिन ही जाने की जिद करने लगी। जब वह ज्यादा जिद करने लगी तो ससुरालियों ने मध्य प्रदेश के जिला सागर में रहने वाली उसकी मां से भी फोन से बात कराई, लेकिन उसने मां को भी खरी-खरी सुनाई। इसके बाद वह गुस्से में आकर शौचालय में चली गई और वहां उसने जहर खा लिया। बाहर निकलकर उसने ससुरालियों को जहर खाने की बात बता दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती देख ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की मां सुनीता ने बताया कि बड़ी बेटी नीलिमा की शादी एक साल पहले ही की थी। उसकी मंझली बेटी पूजा की शादी भी नीलिमा के देवर छोटेलाल के साथ हुई थी और दोनों बेटियां एक ही घर में रह रही थीं। सुनीता ने यह भी बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके चलते वह अपने बच्चों को लेकर सागर में रहने लगी थी। नीलिमा पिता की मौत होने पर उड़ीसा जाने के लिए जिद कर रही थी, जबकि दोनों बेटियों को एक साथ ले जाने के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। जिस पर उसने फोन पर बेटी नीलिमा को समझाया था, लेकिन वह बार-बार जाने की ही बात कर रही थी और कहने लगी, चाहे भीख मांगकर जाना पड़े, वह अभी जाएगी।