फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hosla mahila sankul sangh launched

जाखलौन में हौसला महिला संकुल संघ का शुभारम्भ

Thu, 25 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
hosla mahila sankul sangh launched
जाखलौन में हौसला संकुल संघ के कार्यक्रम में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड बिरधा के जाखलौन क्लस्टर में बुधवार को हौसला प्रेरणा महिला संकुल संघ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति व समूह संगठन से प्रेरित गीतों का प्रस्तुतिकरण किया गया। समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ, आजीविका के साधन कैसे विकसित हुए, इन पर अपनी जुबानी अपनी कहानी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा महिलाओं को समूह से समृद्धि की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरणादायक जानकारी देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वत: रोजगार राम समुझ, जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंतेय, पीएनबी जाखलौन शाखा प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मृदुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आईपीआरपी राधा नायक समेत स्वयं सहायता समूह की अनेक महिलाएं शामिल रहीं। संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक संतोष कुमार पाल ने किया व आभार बीएमएम गोविंद अग्रवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed