फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Honorarium of 24 Anganwadi workers stopped for not feeding data

Lalitpur News: डाटा फीड न करने पर रोका 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय

Wed, 31 Jul 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of 24 Anganwadi workers stopped for not feeding data
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने पुष्टाहार वितरण का ऑनलाइन डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाली 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीपीओ जखौरा की संस्तुति पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को वितरित होने वाले पुष्टाहार का विवरण ऑनलाइन फीड करना होता है। विकास खंड जखौरा में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह कार्य नहीं कर रही थीं। जबकि, उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार न लाने पर उनका मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इन कार्यकर्ता में ग्राम पंचायत नगवास में तैनात माया, बम्हौरी नांगल में तैनात जानकी, दैलवारा में तैनात सुनीता, जुगपुरा में तैनात तारा, बड़ौरा में तैनात अर्चना, नदनवारा में तैनात अंजनी, रौड़ा में तैनात कमलेश, जखौरा में तैनात रेखा, खड़ोवरा में तैनात मीरा, लागौन में तैनात उमा, करमुहारा में तैनात शिवकुमारी, सोरई में तैनात संतोषी, भौरसिल में तैनात गायत्री, सांकरवारा में तैनात किरन, घटवार में तैनात आशा दीक्षित, मसौरा खुर्द में तैनात सरला, भरतपुरा में तैनात हीराबाई, नदनवारा में तैनात अंजली, रोड़ा में तैनात सुमन, छिपाई में तैनात मीनाराजा, नैगांव में तैनात विनीता, सिलगन में तैनात मनोरमा, कचनौदाघाट में तैनात उषा, रायपुर में तैनात जुगल शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिवस में स्पष्टीकरण नहीं दिया जाएगा तो इन सब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed