फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hightension line distroyed by tree

हाइटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने से पूरे शहर की बिजली ठप

Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
hightension line distroyed by tree
bijli hightension - फोटो : bijli hightension
ललितपुर। शहर में बृहस्पतिवार को शाम लगभग चार बजे आंधी हवा के साथ तेज बारिश होने के कारण नझाई सब स्टेशन की 33 केवी लाइन एवं कई जगह 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक तेज बारिश और हवा के चलते लाइन सुधार के कार्य में बाधा आई, जिसके चलते देर रात तक बिजली सुचारु होने की उम्मीद रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे से शहर में अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान करीब सवा चार बजे अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास नझाई बाजार सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। लाईन टूटने से तालाबपुरा, घंटाघर, जलसंस्थान फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला नझाई बाजार, वाटर वर्क्स, तालाबपुरा, डोंड़ाघाट, सुभाषपुरा, महावीरपुरा, कटरा बाजार, आजाद चौक, सावरकर चौक, रावरपुरा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जबकि फीडर संख्या तीन, चार, गोविंदनगर फीडर भी ब्रेकडाउन में आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मचारियों द्वारा जहां 33केवी लाइन सुधारने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं, अन्य फीडरों की पेट्रोलिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed