{"_id":"68cc61917fcfdc703d006aff","slug":"heavy-rains-soaked-the-grain-of-farmers-in-the-grain-market-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142881-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेज बारिश से गल्ला मंडी में किसानों का अनाज भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेज बारिश से गल्ला मंडी में किसानों का अनाज भीगा
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोरियों और पॉलिथीन डालकर किया अनाज को बचाने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में बृहस्पतिवार को हुई एक घंटे तक तेज बारिश से गल्ला मंडी में खुले में रखा किसानों व व्यापारियों का अनाज भीगने लगा। हालांकि किसानों ने अनाज को बचाने के लिए पॉलीथिन सहित प्लास्टिक की बोरियों से ढका लेकिन यह प्रयास नाकाफी रहा। कुछ किसानों का जमीन पर खुला पड़ा गेहूं सड़क पर पानी के साथ बहने लगा।
रबी की फसल बोआई करने के लिए किसान खेतों को तैयार करने के साथ साथ खाद-बीज की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। वह अनाज को बेचने के लिए गल्ला मंडी पहुंच रहे है। बृहस्पतिवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टरों में अनाज को लादकर गल्ला मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने अनाज को आढ़तियों की दुकान के बाहर बेचने के लिए रख दिया था। दोपहर के समय अचानक से मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने के बाद तेज बारिश होने लगी।
यह देखकर किसान बारिश से भीग रहे अनाज को बचाने के प्रयास में जुट गए। किसान यहां वहां से पॉलीथिन लाकर भीग रहे अनाज को बचाने का प्रयास करने में जुटे रहे। कुछ किसानों ने प्लास्टिक की बोरियों को अनाज के ऊपर ढककर उसे पानी से बचाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ का अनाज जोकि बाहर सड़क पर खुला पड़ा था। वह तेज बारिश में सड़क पर बहने लगा। हालांकि गल्ला मंडी के व्यापारियों ने किसानों का अनाज को बचाने के लिए पॉलिथीन व अन्य व्यवस्था की।