फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy rain had problems Friadion

बारिश पर भारी पड़ी फरियादियों की समस्याएं

Wed, 03 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Heavy rain had problems Friadion
tehsil divs, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
महरौनी/ललितपुर। तमाम आयोजनों के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। तहसील दिवसों में उमड़ रही भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिले की चार तहसीलों में 285 फरियादियों ने दस्तक दी है। जिनमें से आठ लोगों को ही त्वरित न्याय दिलाया जा सका है।
विज्ञापन


जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश फरियादियों को रोक नहीं सकी है। मंगलवार को महरौनी तहसील में जिलाधिकारी की मौजूदगी में सबसे ज्यादा 133 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हो पाया है। वहीं, ललितपुर तहसील में एक, पाली में दो शिकायतों का निस्तारण हुआ है जबकि मड़ावरा तहसील में एक भी शिकायत निस्तारित नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

महरौनी में सामुदायिक विकास भवन में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी  डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद  इमरान के मुख्य  आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर कुल 133 प्रार्थना पत्र आए  जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण  संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक प्रार्थना पतब्रोत्र्ं में राजस्व के 37,  पुलिस के 20,  विकास के 13, समाज  कल्याण के 3, शिक्षा के 7, स्वास्थ्य का  1   व अन्य 52 प्रार्थना पत्र  अन्य विभागों के प्राप्त हुए। सुबह से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण  दोपहर तक तहसील दिवस में कम प्रार्थना पत्र आए लेकिन इसके बाद  फरियादियों  की भीड़ उमड़ पडी। तहसील दिवस में पुरूषों की  अपेक्षा महिला फरियादी  अधिक   आई। ज्यादातर शिकायते खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राशन वितरण में कोटेदारो की मनमानी व घटतौली  की शिकायतें रही। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों के   गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डीएफओ वीके जैन, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र  प्रताप सिंह,  डीसी मनरेगा नरेंद्र देव, एसडीएम सुरेंद्र पाल मौजूद रहे। 

मड़ावरा में विकास खंड मड़ावरा के सामुदायिक विकास भवन सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता और एसडीएम मड़ावरा   प्रदीप कुमार की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें किसी भी प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के 25, विकास के 20, पूर्ति से 12, पुलिस के 12, विद्युत के 03, शेष अन्य विभाग के रहे। तहसील दिवस में एसडीएम मड़ावरा प्रदीप कुमार बर्मा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दोहरे, खंड शिक्षाधिकारी मड़ावरा, सीडीपीओ कुसुम कलार, एडीओ पंचायत लखन लाल झा मौजूद रहे। 

पाली में तहसील प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इस दौरान केवल आठ शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में विद्युत का एक, पूर्ति का एक, शिक्षा का एक, बैंक से संबंधित तीन व राजस्व के दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत ठगारी के ग्राम कैथोरा के ग्रामीणों ने लेखपाल का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर शिकायत की गई है। उधर, लेखपाल संघ ने 29 जुलाई को मुरादाबाद की तहसील विलारी में शिलान्यास कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री द्वारा लेखपालों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की है।


ललितपुर तहसील में एसडीएम सदर रमेश चंद्र की अध्यक्षता में 71 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर राजस्व के 14, पुलिस के 11, विकास के 11, विद्युत के 13, समाज कल्याण के 4, नगर पालिका के 4, पूति के 4 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर तहसीलदार अवधेश निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed