फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   guru ardash maharaj ka festival manaya

गुरू अमरदास महाराज का मनाया प्रकाश पर्व

Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
guru ardash maharaj ka festival manaya
ललितपुर। लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में सिख पंथ के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास महाराज का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस दौरान कोरोना महामारी को समाप्त करने की अरदास की गई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह खालसा परिवार की ओर से सहज पाठ साहिब की समाप्ति हुई। मुख्य ग्रंथि मोहकम सिंह ने गुरू जी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने जाति प्रथा एवं ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए लंगर की प्रथा को सशक्त बनाया। उस जमाने में भोजन करने के लिए जातियों के अनुसार पंगतें लगा कराई जाती थी। गुरू अमर दास ने सभी के लिए एक ही पंगत में बैठकर लंगर खिलाना अनिवार्य किया, साथ ही छुआछूत के भेदभाव को समाप्त किया। अकबर बादशाह गुरू जी के दर्शनों के लिए गोइंदवाल साहिब आए थे, उन्होंने ने भी एक ही पंगत में बैठकर लंगर चखा था। जाति प्रथा को समाप्त करने के लिए गोइंदवाल साहिब में एक साझी बावड़ी का निर्माण कराया था। गुरु जी का जन्म अमृतसर के बासरके में श्री तेज भल्ला क्षत्रिय के घर माता सुलखनी के यहां हुआ था। सती प्रथा को समाप्त करने के लिए उन्होंने प्रचार किया। वह सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले समाज सुधारक थे। अंत में कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों मे अरदास की गई। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार के लंगर का आयोजन नहीं किया गया व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, जितेंद्र सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, मेजर सिंह, हरजीत सिंह, गुनबीर सिंह, चरणजीत सिंह ,सुरजीत सिंह उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed